Sawai Madhopur के Barwarda में Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी का Schedule आया सामने, जानिए पूरा प्रोग्राम
Sawai Madhopur न्यूज़ डेस्क, 9 दिसंबर को बरवाड़ा फोर्ट होटल में होने वाली फिल्म स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी तैयारियां अब परवान पर आ गई हैं। शादी समारोह के लिए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ अन्य मेहमान बरवाड़ा फोर्ट होटल रात को ही पहुंच चुके हैं। शादी के कार्यक्रम में आज रात को संगीत फिर 9 दिसंबर को दोपहर में सेहरा बंधेगा। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम अब लगभग सामने आ गये हैं।
Breaking News Sawai madhopur में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा शुरू, कैटरीना की शादी में पहुंचने लगे मेहमान

Sawai Madhopur में चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद करने पर विक-कैट और होटल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत
शादी से जुड़े सभी कार्यक्रमों के अनुसार मंगलवार यानी आज रात संगीत सेरेमनी होगी और उसके बाद नाइट पार्टी होगी। कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे हल्दी की रस्म के बाद मेहंदी लगाने की रस्म अदा की जाएगी। साथ ही हल्दी से पहले ही सुबह 8 से 10 के बीच ब्रेकफास्ट का सचेडूले रखा गए है। बुधवार को देर शाम को डिनर के बाद नाइट पार्टी का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद आखिर में 9 दिसंबर को दोपहर में सेहरा बंधेगा और शाम को 6 बजे फेरों की रस्म शुरू होगी। हालाँकि वेडिंग सेरेमनी पार्टी फेरों के बाद देर रात तक चलेगी। शादी के सभी कार्यक्रमों के दौरान होटल और आस-पास की जगहों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।
Sawai Madhopur में विक-कैट की शादी में ताइवान से मंगाया मशरूम और थाइलैंड से आएंगे अंगूर

Breaking News Sawai madhopur के चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस में होगी कैटरीना और विक्की कौशल की शाही शादी
सोमवार देर रात वेडिंग कपल पहुंचा फोर्ट
कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल सोमवार रात को इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। फिर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में पहुंचे। रात 11.10 बजे वेडिंग कपल का काफिला तीन लग्जरी कारों के साथ चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंचा।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल का हुआ शानदार स्वागत
सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंचे पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान होटल मैनेजमेंट की ओर से शानदार आतिशबाजी भी की गई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल का फूल मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में ही अब दो दिन तक शादी समारोह के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Sawai Madhopur में विक्की-कैटरीना की शादी के लिए आज जयपुर से जायगे 100 बाउंसर

Sawai Madhopur में 6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंस पहुंचेगा कपल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए बैरिकेड्स
राजशाही ठाट बाठ के साथ होगी शादी
कैटरीना कैफ व विक्की कौशल का विवाह बरवाड़ा फोर्ट होटल में राजशाही ठाट बाठ से होगा। कैटरीना कैफ व विक्की कौशल की शादी के लिए तगड़े सुरक्षा इंतजाम किये जाने के साथ विवाह समारोह को भी पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
