Aapka Rajasthan

Sawai Madhopur में 6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंस पहुंचेगा कपल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए बैरिकेड्स

 
Sawai Madhopur में 6 दिसंबर को होटल सिक्स सेंस पहुंचेगा कपल, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए बैरिकेड्स

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, 9 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एवं कटरीना कैफ की शादी सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसस बरवाड़ा फोर्ट मे होगी। अभी तक कपल ने शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अब जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस हाई प्रोफाइल शादी की तैयारियां भी तेज हो गई है।

सोने-चांदी के दाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर पहुंची 49 हजार 200 रुपए, चांदी प्रति किलो 63 हजार रुपए महंगी

सवाई माधोपुर के कासलीवाल टेंट हाउस द्वारा होटल के बाहर टेंट का काम किया जा रहा है और अंदर के लिए मुंबई से टेंट आया है। वहीं शादी करवाने के लिए महाराष्ट्र से 2 और पंजाब से 1 पंडित आ रहा है, उनके साथ कुछ सहयोगी भी हैं। इनके लिए होटल ताज के सामने एक होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

सम्मान समारोह, 2 डिप्टी, 1 एसएसआई, 1 हेड कॉन्स्टेबल सम्मानित होंगे

इवेंट कंपनियों और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए बैठक भी की जा चुकी है। शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था और इसे पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए होटल के पास से निकल रहे चौथ माता बाइपास पर सड़क के एक किनारे बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं।