Aapka Rajasthan

Sawai Madhopur में चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद करने पर विक-कैट और होटल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत

 
Sawai Madhopur में चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद करने पर विक-कैट और होटल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट होटल में चल रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर में वहीं सवाई माधोपुर के एक एडवोकेट ने कटरीना कैफ, विक्की कौशल और होटल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत चौथ का माता मंदिर का रास्ता बंद किए जाने पर की गई है।

ट्रक से 50 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेत्रबिंद सिंह जादौन ने शिकायत में बताया कि चौथ माता मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है, जिसमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। चौथ माता मंदिर के मुख्य रास्ते को 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होटल सिक्स सेंसेस प्रबंधन ने बंद कर दिया है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की भावनाओं व उनकी समस्याओं को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता खुलवाने की मांग की गई है।

दिन पर दिन बढ़ रही लूट की घटनाएं राहगीर से तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल, रेसिंग बाइक से हुए फरार

एडवोकेट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर प्रार्थना पत्र पेश कर जन भावनाओं को देखते हुए इस रास्ते को सुचारू रूप से चालू करवाने की मांग की है। एडवोकेट की ओर से होटल सिक्स सेंसेस, कटरीना कैफ, विक्की कौशल और कलेक्टर के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। चौथ का बरवाड़ा के तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा का कहना है कि यहां किसी भी तरह का कोई रास्ता बन्द नहीं किया गया है और आगे भी रास्ता बन्द नहीं किया जाएगा।