Aapka Rajasthan

Breaking News Sawai madhopur में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा शुरू, कैटरीना की शादी में पहुंचने लगे मेहमान

 
Breaking News Sawai madhopur में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा शुरू, कैटरीना की शादी में पहुंचने लगें मेहमान

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में आज से बॉलीवुड के कलाकारों का जमावड़ा शुरू हो गया है। आपको बता दें कि 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने वाले है। ऐसे में दोनों की इस शाही शादी में कई खास मेहमान शिरकत करेंगे। आज बरवाड़ा की होटल सिक्स सेंस में महिला संगीत और मेहंदी रस्म का कार्यक्रम होने वाला है।

ऐसे में अब यहां पर मेहमान पहुंचना शुरू हो गया है और आज जयपुर एयरपोर्ट पर शादी में शामिल होने के लिए मेहमान पहुंच रहे हैं और कई मेहमान जयपुर पहुंच चुके हैं। साथ हीं, कई वहां से होटल भी आ चुके हैं। बॉलीवुड कलाकार नेहा धूपिया, अंगद बेदी, फिल्म डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर और एक्ट्रेस शारवरी बाघ, सिंगर गुरदास मान, सिमरन कौर, विक्की कौशल का भाई सनी कौशल पहुंच चुके हैं। इसके अलावा शाम को 5 बजे की इंडिगो फ्लाइट से मुंबई से कई और जानीमानी हस्तियां सिक्स सेंस होटल पहुंचने वाली है।

आपको बता दें कि सिक्स सेंस होटल में आसानी से एंट्री नहीं हो सकेगी। इसके लिए बाउंसर्स के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता लगाया गया है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए 200 बाउंसर्स के साथ ही 120 पुलिस के जवान लगाए गए हैं। वहीं शादी में शामिल होने वाली फिल्म सेलिब्रेटियों को कोडवर्ड दिए गए हैं और उसी के आधार पर उन्हें एंट्री दी जा रही है।