Aapka Rajasthan

Breaking News Sawai madhopur के चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस में होगी कैटरीना और विक्की कौशल की शाही शादी

 
Breaking News Sawai madhopur के चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस में होगी कैटरीना और विक्की कौशल की शाही शादी

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है और इसके लिए दोनों आज राजस्थान की पावन भूमि पर पहुंच चुके है। आपको बता दें कि इन दोनों स्टार की शादी सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा के सिक्स सेंस होटल में होनी हैं।

सूत्र ने बताया कि इन दोनों कपल्स के साथ आज अन्य मेहमानों का भी नियमित उड़ानों से आने का कार्यक्रम है। शादी समारोह से जुड़े कार्यक्रम 7 से 10 दिसंबर तक सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में सिक्स सेंस लग्जरी होटल में तब्दील किए गए किले में होने वाला है। इसको लेकर यहां पर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के नामों को गुप्त रखा गया। साथ ही एक कोड वर्ड के जरिए ही ही उनको शादी में बुलाया गया है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में होने वाली इस शादी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। यहां पर 500 पुलिसकर्मियों के साथ निजी बांउसर भी तैनात किए गए है। इसके अलावा इस शादी में आने वाले मेहमानों की सूची भी गुप्त रखी गई है।