Aapka Rajasthan

Rajasthan Top Breaking News :सीएम गहलोत उदयपुर में आज मनायेंगे अपना जन्मदिन, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

 
Rajasthan Top Breaking News :सीएम गहलोत उदयपुर में आज मनायेंगे अपना जन्मदिन, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में कहां जारी है अपराध और किस घटना से दहला प्रदेश है। साथ ही राजस्थान की राजनीति में क्या हो रहा है। देखें 30 सेंकड़ में ......

सीएम गहलोत उदयपुर में आज मनायेंगे अपना जन्मदिन, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

सीएम गहलोत आज अपना 72 वां जन्मदिन मनायेंगे।  वह अपना बर्थडे राजस्थान के सबसे पिछड़े इलाके उदयपुर जिले के कोटड़ा में आदिवासियों के साथ मनाएंगे। सिर्फ कोटड़ा ही नहीं, सीएम गहलोत का एक ही दिन में उदयपुर के कई क्षेत्रों में दौरा है। राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार रिपीट करने के लिए कांग्रेस पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है।  इसी कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे राज्य में लगातार दौरे कर रहे हैं। इधर राजस्थान की राजनीति में प्रमुख माने जाने वाले मेवाड़ में बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फिर दौरा है सीएम गहलोत का यह एक साल के अंदर मेवाड़ का 15वां दौरा है।


नागौर में अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

राजस्थान के नागौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान नागौर जिले में एक अधेड़ का पेड़ से लटका शव मिला है।नागौर जिले के जायल रहने वाले एक व्यक्ति ने रोहिडा के पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। मृतक 48 साल के राजेंद्र खाती पुत्र गंगाराम जायल का रहने वाला था। उसने आज को तरनाऊ रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने एक खेत में फंदा लगा लिया। सूचना पर जायल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतार शव को जायल अस्पताला की मोर्चरी में रखवाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी  है। 


जोधपुर में पानी के टांके में गिरी लड़की को बचाने पर बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के जोधुपर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जोधुपर जिले में पानी के टांके में गिरी लड़की को बचाने में बड़ा हादसा हो गया है। लड़की को बचाने के लिए काम में ली जा रहीं लोहे की सीढ़ी में करंट आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मामला  जोधपुर में फलोदी के मंडला गांव का है। जहा पानी के टांके में गिरी लड़की को बचाने में लोहे की सीढ़ी ऊपर बिजली के खुले तार से टच हो गई, जिससे करंट की चपेट में 8 लोग आ गए और करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। पांच जख्मी हैं। इसमें से 2 की हालत गंभीर बनी है।


सीएम गहलोत के कर्नाटक दौरे का आज तीसरा दिन, प्रवासी राजस्थानियों के साथ करेंगे बैठक

राजस्थान के सीएम गहलोत इस वक्त कर्नाटक प्रवास पर है। सीएम गहलोत के कर्नाटक दौरे का आज तीसरा दिन है। सीएम गहलोत आज दोपहर में हुबली में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत प्रवासी राजस्थानियों के साथ बैठक भी करेंगे। इससे पहले सीएम गहलोत ने कर्नाटक की राजधानी बेंग्लौर में प्रेस वार्ता कर बीजेेपी पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया है, गहलोत ने आज मंगलोर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक में जितनी भ्रष्ट सरकार है उतनी देश के किसी राज्य की सरकार नहीं है। यहां लोगों ने मन बना लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनानी है।


सीएम गहलोत का आज उदयपुर दौरा, जन्मदिन मनाने के साथ महंगाई राहत कैंप का करेंगे निरीक्षण

राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दे कि आज सीएम गहलोत एक बार फिर उदयपुर के दौरे पर आ रहें है। सीएम गहलोत उदयपुर में अपना 72वां जन्म दिन मनाने के साथ वहां पर महंगाई राहत कैंप का भी निरीक्षण करेंगे। उनका पिछले 12 माह में यह 15वां दौरा है। वे दोपहर 3:00 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से कोटड़ा के घाटा गांव पहुंचेंगे और आदिवासियों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे। 


आज सीएम गहलोत का 72वां जन्मदिन, जादूगिरी से किया राजनीति का बेहत्तरीन सफर

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बुधवार को 72वां जन्मदिन मना रहे है। जोधपुर में  लक्ष्मण सिंह के घर में 3 मई 1951 को जन्में अशोक गहलोत विज्ञान और कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के साथ अर्थशास्त्र से मास्टर्स किया। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान राजनीति में कूदे और फिर कभी पीछे मुड़कर नही देखा. राजनीति में आने से पहले अशोक गहलोत अपने पिता लक्ष्मण सिंह के साथ जादूगरी भी करते थे। जादूगिरी जानने की वजह से अशोक गहलोत को गिलीबिली भी कहा जाता था। 


सियासत के जादूगर सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी और पायलट ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन है। सीएम गहलोत को पक्ष-विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम गहलोत को बधाई दी है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।


 सीएम गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, गहलोत सरकार ने पशुपालकों को दी जन्मदिन पर बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले सरकार ने पशुपालकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत दुधारू गोवंश के साथ अब दुधारू भैंस का भी बीमा सरकार मुफ्त में करेगी। महंगाई राहत कैंप के तहत मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 40 हजार रुपये तक का बीमा पूरी तरह निःशुल्क होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को पशुपालकों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है।


प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में आने लगी कमी, बीते 24 घंटे में 168 नए मामले आएं सामने

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, राजस्थान में कोरोना के मामलों में अब कमी आने लगी है। जहां पहले संक्रमितों का आंकड़ा 400 के पार पहुंचने लगा था। वहीं, अब बीते  24 घंटे में 168 नए मामले दर्ज किये गए है। सबसे ज्यादा मामले राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिले। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 मामले सामने आये। साथ ही 163 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए है। 


राजस्थान में बिगड़ा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिले में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। जिसके चलते गर्मी के मौसम में भी प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो रहीं है।गर्मी के मौसम में यहां सावन की तरह बादल बरसने के साथ ओले पड़ रहे हैं। इसके अलावा लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है और इलाकों में सुबह-सुबह धुंध दिखाई दे रही है। इस बारिश और ओले गिरने से मौसम काफी  ठंडा हो गया है। मंगवालर को प्रदेश के अलवर जिले के  तिजारा, कोटकासिम में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही यहां जबरदस्त ओले गिरे है। भिवाड़ी के इलाकों में भी लगभग 25 मिनट तक बादल बरसे। इससे यहां का तापमान सामान्य से 14 डिग्री तक गिर गया है।