Aapka Rajasthan

Happy birthday CM Gehlot: आज सीएम गहलोत का 72वां जन्मदिन, जादूगिरी से किया राजनीति का बेहत्तरीन सफर

 
Happy birthday CM Gehlot: आज सीएम गहलोत का 72वां जन्मदिन, जादूगिरी से किया राजनीति का बेहत्तरीन सफर

जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बुधवार को 72वां जन्मदिन मना रहे है। जोधपुर में  लक्ष्मण सिंह के घर में 3 मई 1951 को जन्में अशोक गहलोत विज्ञान और कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के साथ अर्थशास्त्र से मास्टर्स किया। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान राजनीति में कूदे और फिर कभी पीछे मुड़कर नही देखा. राजनीति में आने से पहले अशोक गहलोत अपने पिता लक्ष्मण सिंह के साथ जादूगरी भी करते थे। जादूगिरी जानने की वजह से अशोक गहलोत को गिलीबिली भी कहा जाता था। 

जयपुर में रिंग रोड़ पर ओवर स्पीड़ में डिवाइडर से टकराई कार, दुर्घटना में 3 युवतियों और एक युवक की दर्दनाक मौत

01

इकॉनमिक्स से पीजी के दौरान ही अशोक गहलोत कांग्रेस के छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का हिस्सा बने। हालांकि विश्वविद्यालयी चुनाव में गहलोत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 1980 में अशोक गहलोत सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। अशोक गहलोत ने इसके बाद  1984, 1991, 1996 और  1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता और जोधपुर सीट से सांसद रहे।  सीएम अशोक गहलोत ने  देश के तीन प्रधानमंत्रियों के साथ  काम किया। वह पहली बार तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में  पर्यटन और नागरिक उड्डयन उपमंत्री रहे। इसके अलावा वह राजीव गांधी और पी.वी.नरसिम्हा के मंत्रिमंडल में भी केंद्रीय मंत्री की भूमिका में रहे है।  

राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने बनाई चुनावी रणनीति, विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस करेंगी टिकट के उम्मीदवारों का सर्वे

01

इसके अलावा गहलोत अब तक 3 बार राजस्थान के सीएम रह चुके हैं। पहली बार 1 दिसबंर 1998 को राजस्थान का सीएम बने गहलोत ने दूसरी बार दिसबंर 2008 और फिर दिसंबर 2018 को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

01

अशोक गहलोत के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी सुनीता गहलोत गृहणी हैं। हालांकि सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजनीति में एक्टिव हैं। फिलहाल वह वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और वह एक एनजीओ भी चलाती हैं उधर, सीएम गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत खुद को राजनीति से दूर रखती हैं।  उनकी शादी बिजनेसमैन गौतम अनखड़ से हुई है।