Aapka Rajasthan

Rajasthan Suicide Case: नागौर में अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 
Rajasthan Suicide Case: नागौर में अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नागौर न्यूज डेस्क। राजस्थान के नागौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान नागौर जिले में एक अधेड़ का पेड़ से लटका शव मिला है।नागौर जिले के जायल रहने वाले एक व्यक्ति ने रोहिडा के पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। मृतक 48 साल के राजेंद्र खाती पुत्र गंगाराम जायल का रहने वाला था। उसने आज को तरनाऊ रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने एक खेत में फंदा लगा लिया। सूचना पर जायल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतार शव को जायल अस्पताला की मोर्चरी में रखवाया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी  है। 

जोधपुर में पानी के टांके में गिरी लड़की को बचाने पर बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

01

मिली जानकरी के अनुसार मृतक का इकलौता बेटा था, उसने भी जनवरी महिने में फंदा लगा जान दे दी थी। बेटे की मौत के ठीक चार महिने बाद पिता ने भी फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतक राजेंद्र पिछले 25 सालों से बैंगलुरु में ही रह था, वहां पर वे फर्नीचर का काम किया करते थे। मृतक राजेंद्र के दो बेटियां रेखा और सरिता और एक बेटा नवीन था। बेटे नवीन ने जनवरी महिने में घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी थी। वहीं दोनों बेटियों की पिता राजेंद्र से अनबन चल रही थी। दोनों बेटियां ससुराल ही रहती थी, कभी पिता से मिलने तक नहीं आई। बेटे के चले जाने के बाद राजेंद्र ज्यादा परेशान रहने लगा था। फिर बेटियों से अनबन भी थी। सबसे परेशान हो राजेंद्र ने आखिरकार जान दे दी है । 

सियासत के जादूगर सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी और पायलट ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

01

मृतक राजेंद्र की पत्नी कंवराई पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी, उसे कैंसर की बीमारी थी। तीन साल पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के कुछ दिन बाद ही राजेंद्र फिर से बैंगलुरु चला गया था। लेकिन सात दिन पहले ही वे जायल आए थे। लोगों का कहना है कि गुमसुम रहते थे, किसी से बात तक नहीं करते थे। आखिरकार बुधवार सुबह सात बजे सूचना मिली की तरनाऊ रोड स्थित एक पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला है।