Aapka Rajasthan

Birthday of CM Gehlot: सियासत के जादूगर सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी और पायलट ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

 
Birthday of CM Gehlot: सियासत के जादूगर सीएम अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी और पायलट ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

जयपुर न्यूज डेस्क। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 72वां जन्मदिन है। सीएम गहलोत को पक्ष-विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम गहलोत को बधाई दी है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

सीएम गहलोत का आज 72वां जन्मदिन, गहलोत सरकार ने पशुपालकों को दी जन्मदिन पर बड़ी सौगात

01


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। इसके  अलावा विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और विपक्ष के नेताओं ने भी सीएम गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनके लंबे जीवन की भी बधाई दी है। सीएम गहलोत आज अपना जन्मदिन उदयपुर में मनायेंगे।

जोधपुर में पानी के टांके में गिरी लड़की को बचाने पर बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

01


बता दें कि सीएम गहलोत बुधवार को 72 वर्ष के हो गए है। उनका जन्म तीन मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है।उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है और इस समय सीएम गहलोत कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहें है।