Sanchore Assembly Election 2023 से पहले समझिये सांचोर विधानसभा सीट की सियासी गणित, उमीदवार से लेकर पिछले चुनाव परिणाम, मतदाता, नतीजे तक सब कुछ
राजस्थान इलेक्शन डेस्क, राजस्थान में इस साल 25 नवबंर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। चुनावों के लिए कांग्रेस-बीजेपी सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है। लेकिन,आज हम आपको राजस्थान की ऐसी सीट के बारे में बताने जा रहे है जहां की सियासत आज प्रदेश ही नहीं देश में सबसे ज्यादा चर्चा में है। राजस्थान में सांचौर जिले की सांचौर विधानसभा सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है, 1985 के बाद से सीट पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है। सांचौर विधानसभा सीट पर 2018 के चुनाव में इस सीट से 14 उम्मीदवारों ताल ठोकी थी, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी जीवाराम चौधरी के बीच देखने को मिला।
अगर बात करें यहां के जातीय समीकरण की तो विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के कई समाज है जिसमे चौधरी (कलबी) बिश्नोई , माली, जाट, देवासी, राजपुरोहित, रावणा राजपूत, सुथार, घांची, राजपूत, भोमिया, समाज के लोग रहते हैं, जबकि एससी एसटी समाज में मेघवाल, भील, वाल्मीकि सरगरा सहित अन्य जातियां शामिल है. वहीं, जनरल वर्ग में राजपुरोहित, राजपूत भोमिया राजपूत, रावणा राजपूत समाज ब्राह्मण, राजपुरोहित शामिल हैं.

सांचोर विधानसभा राजस्थान का सबसे चर्चित विधानसभा क्षेत्र है। यहां से वर्तमान में सुखराम बिश्नोई विधायक है। इस सीट से बीजेपी ने इस बार दिग्गज नेता और सांसद देवजी पटेल को मैदान में उतारा है। इस सीट से अभी कांग्रेस के उम्मीदवार का नाम सामने आने बाकी है, हालाँकि कयास हैं कि इस सीट से इस बार भी सुखराम बिश्नोई को टिकट मिल सकता हैं। इस बार सांचोर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ....
सांचोर विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| सुखराम विष्नोई | कांग्रेस | विजेता | 84,689 | 37.00% | 25,918 |
| दानराम चौधरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 58,771 | 26.00% | |
| Jivaram Choudhary | आईएनडी | 3rd | 49,693 | 22.00% | |
| Ramesh Kumar | बीएसपी | 4th | 22,496 | 10.00% | |
| None Of The Above | 5th | 3,209 | 1.00% | ||
| Ambaram | BMP | 6th | 1,862 | 1.00% | |
| Masararam | आईएनडी | 7th | 1,703 | 1.00% | |
| Shankar Lal Darji | आईएनडी | 8th | 1,617 | 1.00% | |
| Dinesh Singh | आईएनडी | 9th | 1,217 | 1.00% | |
| Sawai Singh | AAP | 10th | 706 | 0.00% | |
| Bharat Kumar | Shiv Sena | 11th | 575 | 0.00% | |
| Gajendra Singh | Bharat Vahini Party | 12th | 457 | 0.00% | |
| Puraram Suthar | Rashtriya Sarvjan Vikas Party | 13th | 373 | 0.00% | |
| Dr. Budharam Vishnoi | Abhinav Rajasthan Party | 14th | 372 | 0.00% |
सांचोर अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल |
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2018 | सुखराम विष्नोई | कांग्रेस | विजेता | 84689 | 0.37 | 25918 |
| दानराम चौधरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 58771 | 0.26 | ||
| 2013 | शुखराम विश्नोइ | कांग्रेस | विजेता | 103663 | 0.53 | 24055 |
| जीवा राम | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 79608 | 0.41 | ||
| 2008 | जीवनराम चौधरी | IND | विजेता | 55257 | 0.36 | 3614 |
| सुखराम विश्नोई | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 51643 | 0.33 | ||
| 2003 | अर्जुन लाल | भाजपा | विजेता | 42300 | 0.48 | 6872 |
| गंगा | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 35428 | 0.41 | ||
| 1998 | रूप लाल | कांग्रेस | विजेता | 38833 | 0.58 | 11693 |
| फूल चंद | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 27140 | 0.41 | ||
| 1993 | फूल चंद | भाजपा | विजेता | 29339 | 0.53 | 5138 |
| थान सिंह | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 24201 | 0.44 | ||
| 1990 | फूल चंद मीना | भाजपा | विजेता | 25906 | 0.57 | 7344 |
| थान सिंह | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 18562 | 0.41 | ||
| 1985 | थान सिंह | कांग्रेस | विजेता | 22255 | 0.72 | 14770 |
| कृष्ण लाल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 7485 | 0.24 | ||
| 1980 | थान सिंह | INC(I) | विजेता | 16677 | 0.61 | 9284 |
| मवजी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 7393 | 0.27 | ||
| 1977 | मवजी | JNP | विजेता | 15912 | 0.67 | 7940 |
| थान सिंह | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 7972 | 0.33 |
