Pachpadra Assembly Election 2023 कांग्रेस से मदन प्रजापत होंगे उम्मीदवार, जानिये पचपदरा विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, वर्तमान में कांग्रेस के मदन प्रजापत इस सीट से विधायक हैं. उन्होंने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर जूते छोड़कर नंगे पैर चलने की प्रतिज्ञा ली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की. ऐसे में कांग्रेस बालोतरा को जिला बनाने के मुद्दे को चुनाव में भुनाने की कोशिश कर रही है. राजस्थान की पचपदरा विधानसभा सीट बाड़मेर और जोधपुर जिलों के बीच स्थित है. हालांकि यह विधानसभा सीट बालोतरा जिले के अंतर्गत आती है. बालोतरा के लोगों के 40 साल के संघर्ष के बाद गहलोत सरकार में इसको जिला घोषित किया गया. इसी क्षेत्र में स्थित है ब्रह्म धाम आसोतरा जहां पर दुनिया का दूसरा ब्रह्मा का प्रतिष्ठित मंदिर है. यहीं पर है प्रसिद्ध माता रानी भटियाणी का जसोल मंदिर और जैन धर्म का नाकोड़ा भैरव मंदिर. वहीं रानी रूपादे और रावल मल्लिनाथ की कर्म स्थली भी यह क्षेत्र मानी जाती है. बालोतरा के पास स्थित तिलवाड़ा में इनके मंदिर स्थित हैं और तिलवाड़ा में ही पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला भी लगता है. बालोतरा में बड़ी मात्रा में कपड़े की फैक्ट्री की वजह से इसे पोपलीन नगरी भी कहा जाता है. इसी पचपदरा क्षेत्र में राजस्थान की पहली रिफाइनरी स्थापित हो रही है, जिसका अगले वर्ष पूरा होने की संभावना है.
कांग्रेस से मदन प्रजापत होंगे उम्मीदवार
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत ने अपना नामांकन जमा कर दिया पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से पचपदरा से कोई भी अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। करीब 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें बैंक बैलेंस, नकदी, बचत पॉलिसी, गाड़ी, जेवरात समेत कुल सकल संपत्ति 36.63 लाख रुपए है। जबकि पत्नी के पास 41.66 लाख रुपए है। इसके अलावा 5.05 करोड़ की कृषि, आवासीय भूमि, फ्लैट है। इसके अलावा बैंक से 15 लाख रुपए का लोन भी है। पत्नी के नाम 80 लाख की जमीन है।
वोटर और आबादी
इस विधानसभा सीट पर 2 लाख 47 हजार 586 मतदाता हैं. वर्तमान में कांग्रेस के मदन प्रजापत इस सीट से विधायक हैं. उन्होंने बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर जूते छोड़कर नंगे पैर चलने की प्रतिज्ञा ली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की. ऐसे में कांग्रेस बालोतरा को जिला बनाने के मुद्दे को चुनाव में भुनाने की कोशिश कर रही है.
राजनीतिक इतिहास
पचपदरा विधानसभा सीट से जोधपुर संभाग की पहली महिला विधायक मदनकौर कौर 1967 से लगातार तीन बार विधायक बनीं.
भाजपा सरकार में मंत्री रहे अमराराम चौधरी भी कांग्रेस की टिकट पर 1980 और 1993 में चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे.
1998 में अमराराम चौधरी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते. इसके बाद 2003 और 2013 में जीतकर विधायक और वसुंधरा सरकार में मंत्री बने. सीट पर पांच बार भाजपा तो छह बार कांग्रेस का कब्जा रहा.
वहीं 2018 के चुनाव में कांग्रेस के मदन प्रजापत ने भाजपा के अमारा राम को लगभग 4000 वोटों से हरा दिया. इस बार भी कांग्रेस से मदन प्रजापत ही टिकट के दावेदारों में सबसे मजबूत स्थिति में हैं. वहीं भाजपा से इस बार दावेदारों की लंबी लाइन है. इनमें पूर्व विधायक और मंत्री अमराराम चौधरी, उनके बेटे अरुण चौधरी, पूर्व विधायक चंपालाल भाटिया के बेटे गणपत भाटिया, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआं सहित कई नेता टिकट मांग रहे हैं. वहीं इस विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से थान सिंह डोली भी चुनावी मैदान में हैं.
पचपदरा विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
---|---|---|---|---|---|
मदन प्रजापत | कांग्रेस | विजेता | 69,393 | 43.00% | 2,395 |
अमृतम चौधरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 66,998 | 41.00% | |
Narayanram Choudhary | Rashtriya Loktantrik Party | 3rd | 6,882 | 4.00% | |
Shyamlal | बीएसपी | 4th | 6,370 | 4.00% | |
Hukam Singh | आईएनडी | 5th | 3,284 | 2.00% | |
None Of The Above | 6th | 3,260 | 2.00% | ||
Pannalal | Shiv Sena | 7th | 2,698 | 2.00% | |
Nathu Ram | Bharat Vahini Party | 8th | 1,073 | 1.00% | |
Madanpuri | आईएनडी | 9th | 788 | 0.00% | |
Suresh Pal | Bharatiya Yuva Shakti | 10th | 640 | 0.00% | |
Mangilal | AAP | 11th | 400 | 0.00% | |
Basant Sharma | आईएनडी | 12th | 314 | 0.00% |
पचपदरा अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
साल | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
---|---|---|---|---|---|---|
2018 | मदन प्रजापत | कांग्रेस | विजेता | 69393 | 0.43 | 2395 |
अमृतम चौधरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 66998 | 0.41 | ||
2013 | अम्रा राम | भाजपा | विजेता | 77476 | 0.56 | 23237 |
मदन प्रजापत | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 54239 | 0.39 | ||
2008 | मदान | कांग्रेस | विजेता | 51702 | 0.45 | 12125 |
अमरराम | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 39577 | 0.34 | ||
2003 | गौतम लाल | भाजपा | विजेता | 45687 | 0.42 | 3532 |
नागराज | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 42155 | 0.39 | ||
1998 | नागराज | कांग्रेस | विजेता | 42914 | 0.54 | 6686 |
नारायण लाल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 36228 | 0.45 | ||
1993 | नारायण लाल | भाजपा | विजेता | 33388 | 0.53 | 7967 |
कमला भाई | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 25421 | 0.4 | ||
1990 | नारायण लाल | भाजपा | विजेता | 30178 | 0.6 | 16346 |
तारा चंद | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 13832 | 0.27 | ||
1985 | कमला | कांग्रेस | विजेता | 18951 | 0.65 | 11190 |
नारायण लाल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 7761 | 0.27 | ||
1980 | कमला | INC(I) | विजेता | 17498 | 0.59 | 11610 |
नारायण | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 5888 | 0.2 | ||
1977 | नारायण | JNP | विजेता | 16427 | 0.65 | 7475 |
धुला | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 8952 | 0.35 |