Kishangarh Assembly Election 2023 कांग्रेस से विकास चौधरी तो भागीरथ चौधरी होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये किशनगढ़ विधानसभा सीट के ताजा समीकरण
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा सीट पर 2018 में कांग्रेस और भाजपा की दाल नहीं गली थी. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुरेश ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में यहां इस बार भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार तेजी से चल रहा है. सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत मतदाताओं को लुभाने में झोंक दी है. पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी. ऐसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर हाथ से सत्ता नहीं जानें देगी. वहीं बीजेपी राज्य में वापसी करने की पूरी कोशिश में हैं. राज्य के अजमेर जिले में कुल 8 विधानसभा सीट है. किशनगढ़ से पिछली बार निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. सभी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की भी नजर है. जिले की किशनगढ़ विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. इस बार इस सीट से कौन विधानसभा पहुंचेगा यह तो यहां की जनता ही तय करेगी. 2018 के विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश ने भाजपा उम्मीदवार विकास चौधरी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे. सुरेश को कुल 82,678 वोट मिले थे, जबकि 65266 वोट की प्राप्त कर सकें और 17452 वोटों से चुनाव हार गए. 2013 में यहां से बीजेपी के ललित कुमार को जीत मिली थी.

कांग्रेस से विकास चौधरी तो भागीरथ चौधरी होंगे भाजपा उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए विकास चौधरी कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी में हैं। सियासी गलियारे में यहां तक चर्चा चल रही है कि कांग्रेस भी किशनगढ़ से विकास को उतार सकती है। इस संबंध में विकास चौधरी और पीसीसी चेयरमेन गोविंद सिंह डोटासरा के बीच बातचीत हुई है। विकास के कांग्रेस में आने की चर्चाओं पर दबी जुबान से कांग्रेसी नेता भी सहमति जता रहा रहे हैं, हालांकि विकास इस पर खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में किशनगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बगावत का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा की ओर से किशनगढ़ में सांसद भागीरथ चौधरी को टिकट देने के बाद पिछले चुनाव में उसके उम्मीदवार रहे विकास चौधरी ने मैदान में उतरने का एलान कर बगावत का ऐलान कर दिया. भागीरथ चौधरी को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विकास चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. विकास चौधरी के भाजपा को छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है.
वोटर और आबादी
2018 विधानसभा चुनाव के अनुसार यहां कुल 2,58,860 मतदाता है, जिनमें से 1,33,715 पुरुष और 1,25,143 महिला मतदाता है. पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 1,95,448 लोगों ने वोट डाले थे और 75.8 फीसदी मतदान हुए थे. वहीं 674 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया था.
राजनीतिक इतिहास
1951 और 1957 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की. वहीं 1985 और न1990 के विधानसभा में दो बार यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की और जगजीत सिंह रहें. 1993 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जगदीप धनखड़ विधायक बनें और 1998 में कांग्रेस से टिकट पर नाथू राम यहां से विधानसभा पहुंचे. 2003 में बीजेपी और 2008 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
किशनगढ़ बास विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| Deepchand | बीएसपी | विजेता | 73,799 | 41.00% | 9,916 |
| रामते सिंह यादव | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 63,883 | 36.00% | |
| डॉकरन सिंह यादव | कांग्रेस | 3rd | 39,033 | 22.00% | |
| None Of The Above | 4th | 980 | 1.00% | ||
| Jagdish Chandra | Abhinav Rajasthan Party | 5th | 691 | 0.00% | |
| Subedin | AAP | 6th | 680 | 0.00% | |
| Sahabuddin Khan | Bharatiya Yuva Shakti | 7th | 424 | 0.00% |
किशनगढ़ बास अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल |
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2018 | Deepchand | बीएसपी | विजेता | 73799 | 0.41 | 9916 |
| रामते सिंह यादव | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 63883 | 0.36 | ||
| 2013 | रामहेत सिंह | भाजपा | विजेता | 71354 | 0.47 | 14816 |
| दीप चंद | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 56538 | 0.37 | ||
| 2008 | रामहत सिंह | भाजपा | विजेता | 31594 | 0.26 | 2110 |
| दीप चंद | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 29484 | 0.25 | ||
| 2003 | अमामुद्दीन अहमद खान | कांग्रेस | विजेता | 35021 | 0.28 | 1280 |
| डा. किरन जसवंत | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 33741 | 0.27 | ||
| 1998 | जगमल सिंह यादव | RJD | विजेता | 30187 | 0.27 | 367 |
| सायरा बेगम | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 29820 | 0.27 | ||
| 1993 | अमामुद्दीन अहमद खान | कांग्रेस | विजेता | 51867 | 0.52 | 17459 |
| जगमल सिंह यादव | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 34408 | 0.34 | ||
| 1990 | जगमल सिंह यादव | JD | विजेता | 34280 | 0.41 | 12461 |
| अयूब खान | IND | दूसरे स्थान पर | 21819 | 0.26 | ||
| 1985 | जगमल सिंह यादव | LKD | विजेता | 37481 | 0.53 | 7499 |
| अमादुद्दीन अहमद खान | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 29982 | 0.42 | ||
| 1980 | दीन मोहम्मद | INC(I) | विजेता | 9993 | 0.24 | 189 |
| जगमल सिंह यादव | JNP(SC) | दूसरे स्थान पर | 9804 | 0.24 | ||
| 1977 | अयूब | JNP | विजेता | 15185 | 0.38 | 3648 |
| राम सिंह यादव | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 11537 | 0.29 |
