Aapka Rajasthan

Deoli-Uniara Assembly Election 2023 कांग्रेस से हरीश चंद्र मीणा तो विजय बैंसला होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये देवली-उनियारा विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

 
Deoli-Uniara Assembly Election 2023 कांग्रेस से हरीश चंद्र मीणा तो विजय बैंसला होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये देवली-उनियारा विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,देवली-उनियारा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो क्षेत्र के परिसीमन के बाद जिस भी पार्टी के विधायक को जीत मिली उसी की राज्य में सरकार बनी. सरकार बनने का यह रिकॉर्ड पिछले 20 साल से बरकरार है. 2008 के चुनाव में कांग्रेस के राम नारायण मीणा को जीत मिली थी तब कांग्रेस की सरकार बनी थी. इसके बाद 2013 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली और राजेंद्र गुजर विधायक चुने गए. तब यहां बीजेपी की सरकार बनीं. राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है. प्रदेश की सियासत में अहम स्थान रखने वाले टोंक जिले में भी हलचल काफी बढ़ गई है. यह क्षेत्र सचिन पायलट की वजह से काफी अहम माना जाता है. जिले के तहत 4 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें पिछले चुनाव में 3 सीटों पर कांग्रेस तो एक सीट पर बीजेपी को जीत मिली हुई थी. देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी. यहां पर चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है जबकि बीजेपी ने विजय बैंसला को मैदान में उतारा है.

Tonk Assembly Seat, Tonk Polling Date, Tonk Constituency, Tonk voting Date, Tonk Counting Date, Tonk Election Result, MP Assembly Election results 2018, Tonk Assembly Election 2023, rajasthan Elections, rajasthan Assembly Elections, rajasthan Assembly Elections 2023

कांग्रेस से हरीश चंद्र मीणा तो विजय बैंसला होंगे भाजपा उम्मीदवार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को अपनी एक तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर वर्तमान विधायक हरीश चंद्र मीणा को मौका दिया है। हरीश चंद्र मीणा पायलट गुट के विधायक हैं। मीणा पिछले चुनाव से पहले भाजपा के सांसद थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। पार्टी ने उन्हें देवली उनियारा से मैदान में उतारा था। हरीश चंद्र मीणा ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2018 में देवली उनियारा विधानसभा से लड़ा। इससे पहले 2013 में हुए चुनाव में यह सीट भाजपा के राजेंद्र गुर्जर ने जीती थी। 2018 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हरीश चंद्र मीणा को देवली उनियारा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था।विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से पहले 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में देवली उनियारा विधानसभा भी शामिल है। जहां से कर्नल किरोड़ी बैंसला के बेटे विजय बैंसला को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बार भी बीजेपी ने स्थानीय उम्मीदवार की मांग को दरकिनार करते हुए बैंसला को उम्मीदवार बनाया। इसको लेकर देवली उनियारा में बीजेपी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। 

वोटर और  आबादी

2018 के विधानसभा चुनाव में देवली-उनियारा सीट को देखें तो 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था. कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा को 95,540 वोट मिले तो बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 74,064 वोट मिले. हरीश चंद्र मीणा ने 21,476 (11.6%) मतों के अंतर से चुनाव में आसान जीत हासिल की. तब के चुनाव में देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,45,467 थी जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,27,878 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,17,585 थी. इनमें से कुल 1,85,559 (76.7%) वोटर्स ने वोट डाले. चुनाव में NOTA के पक्ष में 2,605 (1.1%) वोट पड़े.

राजनीतिक इतिहास

देवली-उनियारा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो क्षेत्र के परिसीमन के बाद जिस भी पार्टी के विधायक को जीत मिली उसी की राज्य में सरकार बनी. सरकार बनने का यह रिकॉर्ड पिछले 20 साल से बरकरार है. 2008 के चुनाव में कांग्रेस के राम नारायण मीणा को जीत मिली थी तब कांग्रेस की सरकार बनी थी. इसके बाद 2013 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली और राजेंद्र गुजर विधायक चुने गए. तब यहां बीजेपी की सरकार बनीं. 2018 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और पूर्व डीजीपी हरीश मीणा विधायक चुने गए. यह विधानसभा सीट मीणा और गुर्जर बाहुल्य सीट मानी जाती है. यही दोनों अहम बिरादरी चुनाव में हार-जीत का निर्धारण करती है.

देवली-उनियारा विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
हरीश मीणा कांग्रेस विजेता 95,540 51.00% 21,476
राजेंद्र गुर्जर भाजपा दूसरे स्थान पर 74,064 39.00%
Uday Lal Gurjar आईएनडी 3rd 8,876 5.00%
Om Prakash Bairwa बीएसपी 4th 3,724 2.00%
None Of The Above 5th 2,605 1.00%
Badrilal Sharma Abhinav Rajasthan Party 6th 1,088 1.00%
Raju आईएनडी 7th 894 0.00%
Surendra एन पी ई पी 8th 673 0.00%
Laddu Lal Meena AAP 9th 366 0.00%
Banwari Bharatiya Yuva Shakti 10th 334 0.00%

देवली-उनियारा अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम

साल

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2018 हरीश मीणा कांग्रेस विजेता 95540 0.51 21476
राजेंद्र गुर्जर भाजपा दूसरे स्थान पर 74064 0.39
2013 राजेंद्र गुर्जर भाजपा विजेता 85228 0.53 29635
रामनारायन मीना कांग्रेस दूसरे स्थान पर 55593 0.35
2008 राम नारायण मीणा कांग्रेस विजेता 55085 0.4 11104
नाथू सिंह गुर्रज भाजपा दूसरे स्थान पर 43981 0.32
2003 डा. श्री गोपाल बेहती कांग्रेस विजेता 40833 0.36 7098
रमजान खान भाजपा दूसरे स्थान पर 33735 0.3
1998 रमजान खान भाजपा विजेता 49947 0.55 10670
विष्णु मोदी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 39277 0.43
1993 विष्णु मोदी कांग्रेस विजेता 34747 0.41 3013
रमजान खान भाजपा दूसरे स्थान पर 31734 0.38
1990 रमन खान भाजपा विजेता 29449 0.41 8377
नीलिमा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 21072 0.29
1985 रमजान खान भाजपा विजेता 29049 0.52 3841
महेंद्र विक्रम सिंह कांग्रेस दूसरे स्थान पर 25208 0.45
1980 सूरज देवी INC(I) विजेता 17530 0.41 4760
चिरंजी लाल गर्ग भाजपा दूसरे स्थान पर 12770 0.3
1977 चिरंजी लाल JNP विजेता 18943 0.49 1793
हनुवंत सिंह रावत कांग्रेस दूसरे स्थान पर 17150 0.44

राजस्थान विधानसभा क्षेत्र (Rajasthan Constituency Seats) 

केकड़ी विधानसभा सीट सादुल शहर विधानसभा सीट संगरिया विधानसभा सीट
अनूपगढ़ विधानसभा सीट राजसिंहनगर विधानसभा सीट सूरतगढ़ विधानसभा सीट
भादरा विधानसभा सीट नोहर विधानसभा सीट पिलिबंगा विधानसभा सीट
हनुमानगढ़ विधानसभा सीट सादुलपुर विधानसभा सीट नोखा विधानसभा सीट
डूंगरगढ़ विधानसभा सीट लूणकरनसर विधानसभा सीट कोलायत विधानसभा सीट
बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट खाजूवाला विधानसभा सीट
रतनगढ़ विधानसभा सीट चूरू विधानसभा सीट सरदारशहर विधानसभा सीट
तारानगर विधानसभा सीट कर्णपुर विधानसभा सीट श्री गंगानगर विधानसभा सीट
सूरजगढ़ विधानसभा सीट झुंझुनू विधानसभा सीट सुजानगढ़ विधानसभा सीट
पिलानी विधानसभा सीट नवलगढ़ विधानसभा सीट खेतड़ी विधानसभा सीट
उदयपुरवाटी विधानसभा सीट मण्डावा विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट
खंडेला विधानसभा सीट दांता रामगढ़ विधानसभा सीट सीकर विधानसभा सीट
दोध विधानसभा सीट नीम का थाना विधानसभा सीट श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट
कोटपुतली विधानसभा सीट विराटनगर विधानसभा सीट शाहपुरा विधानसभा सीट
चौमूं विधानसभा सीट फुलेरा विधानसभा सीट दूदू विधानसभा सीट
झोटवाड़ा विधानसभा सीट आमेर विधानसभा सीट जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट