Bhopalgarh Assembly Election 2023 कांग्रेस से श्रीमती गीता बारवाड़ तो श्रीमती कंसा मेघवाल भाजपा उम्मीदवार, जानिये भोपालगढ़ विधानसभा सीट के ताजा समीकरण
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, जोधपुर की 10 सीटों में से एक भोपालगढ़ विधानसभा ग्रामीण परिवेश की सीट है. नए जिलों में अब यह क्षेत्र जोधपुर ग्रामीण के हिस्से में आ गया है. यह रिजर्व कैटेगरी की विधानसभा सीट है. पिछले चुनावों की बात करें तो यहां 2018 में बीजेपी और कांग्रेस से अलग यहां की जनता ने राष्ट्रीय लोक तांत्रिक पार्टी को मौका दिया था. आरएलपी से उम्मीदवार पुखराज ने कांग्रेस की भंवर बिलाई को 4952 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी. वहीं भाजपा के प्रत्याक्षी कमसा मेघवाल तीसरे नंबर पर रहे. इस विधानसभा का गठन 1967 के परिसीमन के दौरान हुआ था. इस विधानसभा में 4 बड़ी पंचायत समितियों का हिस्सा जुड़ा हुआ है. जिसमें भोपाल गढ़ पंचायत समिति का पूरा हिस्सा बावड़ी पंचायत समिति का अधिकांश हिस्सा, पीपाड़ पंचायत समिति क्षेत्र की 13 पंचायतें और मंडोर पंचायत समिति क्षेत्र की 7 पंचायतें शामिल हैं. यहां लगभग दो लाख 80 हजार से अधिक मतदाता हैं.

कांग्रेस से श्रीमती गीता बारवाड़ तो श्रीमती कंसा मेघवाल भाजपा उम्मीदवार
भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने गीता बरवड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि परिसीमन के बाद पहली बार 2008 में हुए चुनाव के दौरान गीता की मां हीरा देवी बरवड़ ने भी भोपालगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं पाई। अब कांग्रेस ने एक बार फिर उनके ही परिवार पर भरोसा जताते हुए गीता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज नेताओं के नामांकन के बीच भाजपा ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 58 नाम शामिल किए गए हैं. हालांकि अब भी कुछ नाम होल्ड पर रखे गए हैं. जिन पर एक बार और मंथन होगा.
जाट बाहुल्य सीट
जातीय समीकरण की बात करें तो भोपालगढ़ विधानसभा सीट को एकतरफा जाट बाहुल्य सीट माना जाता है. यहां जाट के लगभग 75 हज़ार मतदाता हैं. लेकिन फिलहाल यह सीट एससी केटेगरी की रिजर्व सीट है. इसके बाद यहां मेघवाल और राजपूत समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं.
ये भी पढ़ें: सूरसागर सीट पर ‘जीजी’ का दबदबा, जानें BJP के इस गढ़ का चुनावी समीकरण
सीट का इतिहास
इस सीट के इतिहास की बात करें तो यहां से कांग्रेस 8 बार, भाजपा 2 बार, जनता दल एक बार और आरएलपी ने एक बार जीत हासिल की है.
1967 – एमपी राम – कांग्रेस
1972 – परस राम मदेरणा – कांग्रेस
1977 – परस राम मदेरणा – कांग्रेस
1980 – परस राम मदेरणा – कांग्रेस
1985 – नारायण राम बेरा – लोकदल
1990 – परस राम मदेरणा – कांग्रेस
1993 – रामनारायण डूडी – कांग्रेस
1998 – परस राम मदेरणा – कांग्रेस
2003 – महिपाल मदेरणा – कांग्रेस
2008 (एससी) कंस मेघवाल – भाजपा
2013 – (एससी) कंस मेघवाल – कांग्रेस
2018 (एससी) पुखराज गर्ग – राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
सीट के संभावित उम्मीदवार
संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो यहां 2023 के चुनावों में पुखराज गर्ग, कमसा मेघवाल, अरुण बलाई, ओमप्रकाश मेघवाल, किरण डागी, फूसाराम मेघवाल, छोटूराम मेघवाल, केआर मेघवाल मैदान में ताल ठोक सकते हैं.
भोपालगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| Pukhraj | RLP | विजेता | 68,386 | 36.00% | 4,962 |
| भंवर बलाई | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 63,424 | 33.00% | |
| कम्सा मेघवाल | भाजपा | 3rd | 45,802 | 24.00% | |
| Gumanram | Abhinav Rajasthan Party | 4th | 5,560 | 3.00% | |
| None Of The Above | 5th | 2,632 | 1.00% | ||
| Setharam | आईएनडी | 6th | 2,285 | 1.00% | |
| Ramsukh | बीएसपी | 7th | 2,281 | 1.00% | |
| Rampal Parihar | आईएनडी | 8th | 1,088 | 1.00% |
भोपालगढ़ अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल |
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2018 | Pukhraj | RLP | विजेता | 68386 | 0.36 | 4962 |
| भंवर बलाई | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 63424 | 0.33 | ||
| 2013 | कमासा | भाजपा | विजेता | 88521 | 0.58 | 35810 |
| ओमप्रकाश | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 52711 | 0.35 | ||
| 2008 | कमसा | भाजपा | विजेता | 48311 | 0.42 | 4501 |
| हीरा देवी | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 43810 | 0.38 | ||
| 2003 | प्रकाश चौधरी | कांग्रेस | विजेता | 66581 | 0.49 | 6874 |
| भगवती झाला | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 59707 | 0.44 | ||
| 1998 | गुबाल चंद कटारिया | भाजपा | विजेता | 54407 | 0.5 | 1476 |
| प्रकाश चंद चौधरी | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 52931 | 0.48 | ||
| 1993 | गुलाबचंद कटारिया | भाजपा | विजेता | 50862 | 0.52 | 7788 |
| दिनेश जोशी | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 43074 | 0.44 | ||
| 1990 | छगन लाल | भाजपा | विजेता | 25551 | 0.36 | 7376 |
| उदय राम ढकर | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 18175 | 0.26 | ||
| 1985 | उदय राम ढकड़ | कांग्रेस | विजेता | 28020 | 0.61 | 13072 |
| शंकर लाल जाट | JNP | दूसरे स्थान पर | 14948 | 0.33 | ||
| 1980 | उदय राम | INC(I) | विजेता | 18581 | 0.51 | 1442 |
| ललित सिंह | JNP(JP) | दूसरे स्थान पर | 17139 | 0.47 | ||
| 1977 | वृधी चंद | JNP | विजेता | 27090 | 0.74 | 20598 |
| शंकर लाल | कांग्रेस | दूसरे स्थान पर | 6492 | 0.18 |
