Barmer Assembly Election 2023 कांग्रेस से मेवाराम जैन होंगे उम्मीदवार, जानिये बाड़मेर विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

कांग्रेस से मेवाराम जैन होंगे उम्मीदवार
राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार गुरुवार को शाम को थम गया था। इसके बावजूद बाड़मेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जैन ने रात को एक चुनावी सभा करने पहुंच गए। इसकी शिकायत होने पर निर्वाचन विभाग ने प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि नोटिस जारी कर दिया है और संबंधित अधिकारी को जांच करने के निर्देश दे दिए हैं।
वोटर और आबादी
बाड़मेर शहर की स्थापना 13वीं शताब्दी में बहाड़ राव ने की. बाद में इन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम बाड़मेर पड़ गया. बाड़मेर का मतलब होता है बहाड़ की पहाड़ी का किला. 2018 के चुनाव में बाड़मेर विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के मेवाराम जैन को जीत मिली थी. मेवाराम जैन को चुनाव में 97,874 वोट मिले तो बीजेपी के कर्नल सोनेराम चौधरी (रिटायर) के खाते में 64,827 वोट आए. चुनाव को मेवाराम ने आसानी से 33,047 (17.7%) मतों के अंतर से जीत लिया. तब के चुनाव में बाड़मेर विधानसभा सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,26,725 थी, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,20,445 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,06,275 थी. इसमें कुल 1,86,366 (83.1%) वोटर्स ने वोट डाले. NOTA के पक्ष में 2,048 (0.9%) वोट पड़े.
राजनीतिक इतिहास
बाड़मेर विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस के मेवराम जैन लगातार 3 बार से चुनाव जीत रहे हैं. मेवाराम ने 2008 में पहली बार जीत हासिल की, फिर 2013 और 2018 में चुनाव जीतकर चुनावी जीत की हैट्रिक लगाई. इससे पहले 2003 में बीजेपी के तगा राम को जीत मिली थी. 1990 के चुनाव में जनता दल के टिकट पर गंगा राम को जीत मिली. वह 1993 में भी विजयी रहे लेकिन इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक बने. 1998 में कांग्रेस के वृद्धि चंद जैन ने आसान मुकाबले में जीत हासिल की. 1990 से लेकर अब तक हुए 7 चुनाव में कांग्रेस को 4 बार जीत मिली. बीजेपी को यहां से एक बार ही जीत मिली. जनता दल और निर्दलीय प्रत्याशी को एक-एक बार जीत मिली.
बाडमेर विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|
| मेवारम जैन | कांग्रेस | विजेता | 97,874 | 52.00% | 33,047 |
| कर्नल सोनाराम | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 64,827 | 34.00% | |
| Rahul Kumar | आईएनडी | 3rd | 13,678 | 7.00% | |
| Nanak Das Dhariwal | CPI | 4th | 2,488 | 1.00% | |
| Rajendra Kumar | बीएसपी | 5th | 2,325 | 1.00% | |
| None Of The Above | 6th | 2,048 | 1.00% | ||
| Shankar Lal | आईएनडी | 7th | 1,969 | 1.00% | |
| Khartharam Choudhary | Abhinav Rajasthan Party | 8th | 1,743 | 1.00% | |
| Jugta Ram | आईएनडी | 9th | 1,462 | 1.00% |
बाडमेर अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
| साल | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | स्थान | कुल वोट | वोट प्रतिशत % | मार्जिन |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 2018 | मेवारम जैन | कांग्रेस | विजेता | 97874 | 0.52 | 33047 |
| कर्नल सोनाराम | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 64827 | 0.34 | ||
| 2013 | मेवाराम जैन | कांग्रेस | विजेता | 63955 | 0.41 | 5913 |
| डा. प्रियंका चौथरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 58042 | 0.37 | ||
| 2008 | मेवाराम जैन | कांग्रेस | विजेता | 62219 | 0.52 | 24044 |
| म्रदुरेखा चौधरी | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 38175 | 0.32 | ||
| 2003 | नाथू राम अहरी | कांग्रेस | विजेता | 40788 | 0.43 | 736 |
| सुशीला | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 40052 | 0.42 | ||
| 1998 | नाथू राम अहरी | कांग्रेस | विजेता | 42768 | 0.58 | 19751 |
| हीरा लाल भिल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 23017 | 0.31 | ||
| 1993 | हथुराम अहरी | कांग्रेस | विजेता | 33871 | 0.53 | 8030 |
| हीरालाल भिल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 25841 | 0.41 | ||
| 1990 | नाथू राम अहरी | कांग्रेस | विजेता | 23794 | 0.47 | 3250 |
| अमृत लाल परमार | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 20544 | 0.4 | ||
| 1985 | नाथू राम | कांग्रेस | विजेता | 17439 | 0.64 | 11874 |
| Heera Lal Ahari | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 5565 | 0.2 | ||
| 1980 | नाथुराम | INC(I) | विजेता | 20327 | 0.68 | 14605 |
| हीरा लाल | भाजपा | दूसरे स्थान पर | 5722 | 0.19 | ||
| 1977 | अमृत लाल | JNP | विजेता | 18570 | 0.67 | 14166 |
| सुंदर लाल | सीपीआई | दूसरे स्थान पर | 4404 | 0.16 |
