Aapka Rajasthan

Baytoo Assembly Election 2023 कांग्रेस से हरीश चौधरी तो बालाराम मूंढ़ होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये बायतू विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

 
Baytoo Assembly Election 2023 कांग्रेस से हरीश चौधरी तो बालाराम मूंढ़ होंगे भाजपा उम्मीदवार, जानिये बायतू विधानसभा सीट के ताजा समीकरण

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें बाड़मेर जिले की बायतु सीट पर भी टिकी हुई है. इस सीट पर दो बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी को जीत हासिल हुई है, लेकिन आगामी चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी होगा यह तो समय ही बताएगा. राजस्थान के बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा सीट से हमेशा से ही सियासत के केंद्र में रही है. इस सीट को इस बार नए बने बालोतरा जिले में शामिल किया गया है. 2008 में इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद से इस पर दो बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का कब्जा रहा है. इसकी गिनती जाट बाहुल सीटों में होती है क्योंकि, अभी तक जितने वाले सभी विधायक जाट समाज के ही रहे हैं. इस सीट से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी एक बार विधायक रह चुके हैं. वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी यहां से विधायक हैं. इस सीट से कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे दिग्गज जाट नेता कर्नल सोनाराम चौधरी भी विधायक थे और 2013 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कर्नल सोनाराम चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए. इस सीट को लेकर कहा जाता है कि जो भी पार्टी यहां से जीत हासिल करती है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है.

Rajasthan, Baytoo Assembly Seat, Baytoo Political Equation, Baytoo BJP Candidate, Baytoo Seat Congress Candidate

 

कांग्रेस से हरीश चौधरी तो बालाराम मूंढ़ होंगे भाजपा उम्मीदवार

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में हरीश चौधरी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया। आबूरोड निवासी हरीश चौधरी को कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। चौधरी पहले भी कई राजनीतिक पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 के सदस्य भी हैं तथा इससे पूर्व आबूरोड के इतिहास में यूआईटी बनने पर प्रथम यूआईटी अध्यक्ष भी रहे। उनकी नियुक्ति पर साफा पहनाकर स्वागत िकया।बायतु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पहली सूची में अपना प्रत्याशी बालाराम मूंढ़ को बनाकर मैदान में उतारा है। और वहीं कांग्रेस ने हरीश चौधरी को और राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी ने अभी तक कोई प्रत्याशी मैदान नहीं उतारा है। आज हम बालाराम मूंढ़ के राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर आज तक की मुख्य मुख्य बातें जानने वाले हैं।बालाराम मूंढ़ राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र से आते है। इनको अबकी बार भाजपा ने पहली सूची में टिकट देकर मैदान में उतारा है।

वोटर और आबादी 

2018 के विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस सीट पर कुल 215967 मतदाता थे. इनमें 114476 पुरुष और 101491 महिला मतदाता शामिल हैं. इस सीट पर 2018 में चतुष्कोणीय मुकाबले में हरीश चौधरी ने 57703 वोट लेकर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मेदाराम को कड़ी टक्कर दी थी और 13803 वोटों को हराकर जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में आरएलपी को 43900 वोट मिले थे और भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे वर्तमान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी 39392 वोट लेकर तीसरे और बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे राजपूत नेता किशोर सिंह कानोड़ 27677 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे.

बायतु में लगनी थी रिफाइनरी

बालोतरा के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी पहले बायतु में लगनी थी. सरकार की ओर से इसका सर्वे भी कराया गया था, लेकिन स्थानीय नेताओं की ओर से जमीनों के अधिक मुआवजे की मांग के बाद कंपनी और सरकार दोनों को पीछे हटना पड़ा था. बाद में रिफाइनरी को बालोतरा के पचपदरा में खाली जमीन पर लगवा दिया गया.

बायतु में प्रमुख स्थल

बायतु विधानसभा क्षेत्र में जाट समाज के आराध्य देवता खेमा बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है. इसके अलावा इसी क्षेत्र में अरणेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर अणेश्वर धाम भी इसी क्षेत्र में आता है. बायतु विधानसभा क्षेत्र से कई नेताओं ने प्रदेश की राजनीति में खास मुकाम हासिल किया है. इसमें पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का नाम भी शामिल है.

हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने बिगाड़े दोनो पार्टियों के समीकरण

2018 के चुनाव में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का बाड़मेर जिले में प्रभाव केवल बायतु विधानसभा सीट पर ही देखने को मिला था. इस सीट पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी से चुनाव लड़ने वाले उम्मेदाराम राम बेनीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे. पिछले चुनाव में हार के बाद बेनीवाल लगातार बायतु का दौरा करते रहे हैं. 2023 के चुनाव में भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी बायतु से चुनावी मैदान में है.

बायतू विधानसभा चुनाव परिणाम (2018)

उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
हरीश चौधरी कांग्रेस विजेता 57,703 32.00% 13,803
Ummeda Ram Rashtriya Loktantrik Party दूसरे स्थान पर 43,900 24.00%
कैलाश चौधरी भाजपा 3rd 39,392 22.00%
Kishore Singh बीएसपी 4th 27,677 15.00%
None Of The Above 5th 2,754 2.00%
Umeeda Ram Aka Amit Nayak आईएनडी 6th 2,613 1.00%
Maga Ram Dalit Soshit Pichhara Varg Adhikar Dal 7th 2,259 1.00%
Pema Ram आईएनडी 8th 1,697 1.00%
Karnaram Abhinav Rajasthan Party 9th 1,268 1.00%
Joga Ram AAP 10th 714 0.00%
Bhana Ram Rashtriya Jankranti Party 11th 701 0.00%

बायतू अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम

साल उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2018 हरीश चौधरी कांग्रेस विजेता 57703 0.32 13803
Ummeda Ram Rashtriya Loktantrik Party दूसरे स्थान पर 43900 0.24
2013 कैलाश चौधरी भाजपा विजेता 73097 0.52 13974
कर्नल सोना राम कांग्रेस दूसरे स्थान पर 59123 0.42
2008 कर्नल सोनाराम कांग्रेस विजेता 62207 0.55 36418
कैलााश भाजपा दूसरे स्थान पर 25789 0.23
2003 राययाजी मीणा कांग्रेस विजेता 47616 0.46 7026
भिम राज मीणा भाजपा दूसरे स्थान पर 40590 0.39
1998 तारा चंद भगोड़ा कांग्रेस विजेता 48190 0.6 20029
भिम राज मीणा भाजपा दूसरे स्थान पर 28161 0.35
1993 भिमराज मीणा भाजपा विजेता 31374 0.49 59
महेंद्र कुमार परमार कांग्रेस दूसरे स्थान पर 31315 0.49
1990 महेंद्र कुमार परमार कांग्रेस विजेता 28746 0.53 7492
ललित मोहन भाजपा दूसरे स्थान पर 21254 0.39
1985 महेंद्र कुमार कांग्रेस विजेता 24663 0.72 20710
ललित मोहन भाजपा दूसरे स्थान पर 3953 0.12
1980 महेंद्र कुमार INC(I) विजेता 23711 0.65 19235
कालूराम सीपीआई दूसरे स्थान पर 4476 0.12
1977 भीमजी कांग्रेस विजेता 21519 0.52 2224
हकरा JNP दूसरे स्थान पर 19295 0.46

राजस्थान विधानसभा क्षेत्र (Rajasthan Constituency Seats) 

केकड़ी विधानसभा सीट सादुल शहर विधानसभा सीट संगरिया विधानसभा सीट
अनूपगढ़ विधानसभा सीट राजसिंहनगर विधानसभा सीट सूरतगढ़ विधानसभा सीट
भादरा विधानसभा सीट नोहर विधानसभा सीट पिलिबंगा विधानसभा सीट
हनुमानगढ़ विधानसभा सीट सादुलपुर विधानसभा सीट नोखा विधानसभा सीट
डूंगरगढ़ विधानसभा सीट लूणकरनसर विधानसभा सीट कोलायत विधानसभा सीट
बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट खाजूवाला विधानसभा सीट
रतनगढ़ विधानसभा सीट चूरू विधानसभा सीट सरदारशहर विधानसभा सीट
तारानगर विधानसभा सीट कर्णपुर विधानसभा सीट श्री गंगानगर विधानसभा सीट
सूरजगढ़ विधानसभा सीट झुंझुनू विधानसभा सीट सुजानगढ़ विधानसभा सीट
पिलानी विधानसभा सीट नवलगढ़ विधानसभा सीट खेतड़ी विधानसभा सीट
उदयपुरवाटी विधानसभा सीट मण्डावा विधानसभा सीट लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट
खंडेला विधानसभा सीट दांता रामगढ़ विधानसभा सीट सीकर विधानसभा सीट
दोध विधानसभा सीट नीम का थाना विधानसभा सीट श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट
कोटपुतली विधानसभा सीट विराटनगर विधानसभा सीट शाहपुरा विधानसभा सीट
चौमूं विधानसभा सीट फुलेरा विधानसभा सीट दूदू विधानसभा सीट
झोटवाड़ा विधानसभा सीट आमेर विधानसभा सीट जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट