Deva Gurjar Murder: आखिर कौन है यह देवा गुर्जर, जिसकी मौत पर मचा राजस्थान के कोटा जिले में भारी बवाल
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान में करौली जिले में हुई दंगों की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि आज राजस्थान के कोटा जिले में भारी बवाल देखने को मिला है। कोटा में आज आरकेपुरम पुलिस के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के मामले में कोटा में तनाव देखने को मिला है। कोटा में हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या के बाद बवाल मचा है। 4 अप्रैल की शाम को चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में कोटा बेरियल चौराहे के सैलून पर बैठे हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर का गैंगवार में मर्डर हो गया। जिसके चलते उसके समर्थक और गुर्जर समाज के लोगों ने आज कोटा के बोराबांस गांव में हाईवे को जामकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान एक सरकारी बस में आग लगा दी गई और बस के ड्राइवर और खलासी के साथ मार पीट की गई।
देवा गुर्जर हत्याकांड में परिजनों ने बाबू गुर्जर पर लगाया हत्या का आरोप, अब तक 5 लोग गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा जिले में देवा गुर्जर के नाम से सभी परिचित है। कोटा के गांव बोराबास का रहने वाला देवा गुर्जर आरकेपुरम पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था। देवा गुर्जर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहता था। सोशल मीडिया पर तो देवा गुर्जर को दो लाख लोग फॉलो करते थे। देवा गुर्जर पर सोशल मीडिया की दीवानगी इस कदर थी कि वह अपने स्टंट वीडियो बनवाने के लिए अगल से कैमरामैन रखा करता था। सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर शेयर किया करता था। देवा गुर्जर की पर्सनल टीम में करीब 50 लोग शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवा गुर्जर ने दो शादियों की थी। दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहा करती थीं। करवाचौथ का व्रत से लेकर शॉपिंग कर दोनों साथ में किया करते थे। डॉन देवा गुर्जर दोनों पत्नियों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था।
प्रदेश में 7 मई को होंगी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा, 1092 पदों के लिए अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

बता दें कि देवा गुर्जर की एक पत्नी का नाम काली बाई और दूसरी का इंदिरा बाई था। दोनों से देवा गुर्जर के 9 बच्चे हैं। पहली पत्नी से 8 लड़कियां हुईं। लड़का नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी से एक बेटा है। डॉन देवा गुर्जर बदमाश था। उसके खिलाफ कोटा के आरकेपुरम पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर था। कोटा व चित्तौड़गढ़ में लूटपाट, अवैध वसूली और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। देवा गुर्जर को काफी समय से गैंगवार व अपनी हत्या की आशंका थी। इस संबंध में उसने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह रावतभाटा प्लांट में लेबर सप्लाई का काम करता है। कुछ दिन पहले उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने यह पूरी बातचीत मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया था। देवा गुर्जर का कहना था कि उससे 5 लाख रुपए की डिमांड की गई है। कहते हैं कि देवा पर हमला करने वाला उसका कोई दोस्त ही था और आपसी रंजीश में उसकी हत्या हुई है।
कोटा में देवा गुर्जर हत्याकांड़ पर मचा बवाल, बोराबांस गांव में हालात हुए तनाव पूर्ण

कोटा पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि देवा गुर्जर की हत्या आपसी रंजिश में मुखबिरी के जरिये की गई थी। हमले में कुल 13 आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इनमें से 9 हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इन नौ आरोपियों में से पांच को पुलिस ने डिटेन भी कर लिया है। वहीं, प्रशासन और देवा गुर्जर के समर्थकों के बीच महत्वपूर्ण पांच बिंदूओं पर सहमति बनने के बाद परिजनों ने आज देवा गुर्जर का शव लिया है। इसमें देवा गुर्जर हत्या मामले की जांच चित्तौड़गढ़ की रावतभाटा पुलिस के बजाए कोटा पुलिस जांच करेंगी। सरकार की तरफ से 5 लाख रूपए का आर्थिक मुआवजा दिया जायेंगा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेंगी। साथ ही इस हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेंगी।
