Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जालोर में एनएच 68 पर ट्रकों में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत और ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

 
Rajasthan Breaking News: जालोर में एनएच 68 पर ट्रकों में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत और ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

जालोर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता देें कि जालोर के नेशनल हाईवे 68 पर कल एक ही दिन में दो बड़े हादसे हुए। एक में ट्रक में सवार युवक को जान गंवानी पड़ी। वहीं दूसरा हादसा जालोर जिले सेे सटती बाड़मेर जिले की सीमा पर गांधव की सरहद में चलते ट्रेलर में देर शाम को घटित हुआ। यहां ग्वार गम से भरे चलते ट्रेलर में अचानक से आग लग गई। जानकारी के अनुसार गांधव की सरहद मे हनुमानगढ़ से मूंदड़ा पोर्ट गुजरात जा रहे इस ट्रेलर में शाम को अचानक आग लग गई। चालक हनुमानगढ़ निवासी हरजीतसिंह पुत्र सुरजनसिंह ने घटना के दौरान कूदकर अपनी जान बचाई है।

कोटा का देवा गुर्जर हत्याकांड मामला, इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को कोर्ट ने 6 मई तक भेजा जेल

01

जानकारी के अनुसार गांधव की सरहद मे हनुमानगढ़ से मूंदड़ा पोर्ट गुजरात जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर चालक हनुमानगढ़ निवासी हरजीतसिंह ने घटना के दौरान कूदकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर ने पुलिस को घटना की सूचना दी और इस के बाद फायर ब्रिगेड सांचौर को सूचित किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जिससे यह ट्रक जल कर राख हो गया। पुलिस ने अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर में 300 साल पुराने मंदिर तोड़े जाने पर राजेंद्र राठौड़ ने जताई नाराजगी, कलेक्टर को दी बड़ी नसीहत

01

वही, क्षतिग्रस्त नेशनल हाइवे-68 एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बना। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त एनएच पर गड्ढे से बचने के चक्कर में दो ट्रक आमने सामने टकरा गए और उसमें आग लग गई। आग इस कदर विकराल थी घटनाक्रम के दौरान तो कोई भी उसके पास तक नहीं पहुंच सका। इसका असर यह हुआ कि एक ट्रक में फंसा युवक जिंदा जल गया। साथ ही ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। अचानक दोनों ट्रकों में अचानक आग लग जाने के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर चितलवाना व सांचौर पुलिस मौके पर पहुंंची। वहीं सांचौर से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया है।

प्रदेश में अलवर मंदिर तोड़े जाने पर बढ़ता विवाद, कांग्रेस और बीजेपी ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

04

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह हादसा क्षतिग्रस्त हाइवे के गड्ढों को बचाने के दौरान संतुलन बिगडऩे से हुआ। गुजरात से बाड़मेर के लिए सब्जी भरकर ले जा रहे ट्रक का ड्राइवर मनीष निवासी निम्बलकोट पुलिस थाना सिणधरी हादसे के दौरान जिंदा जल गया। जबकि ट्रक में सवार चालक देराराम मौके से नदारद है। देराराम मृतक का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई भैराराम की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।