Rajasthan Breaking News: कोटा का देवा गुर्जर हत्याकांड मामला, इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को कोर्ट ने 6 मई तक भेजा जेल
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि कोटा के हिस्ट्रीशीटर और सोशल मीडिया पर देवा डॉन काेटा के नाम से कुख्यात देवा गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने हाल ही 6 अन्य आरोपियों को पकड़ा है। इस हत्याकांड कोटा पुलिस की एसआईटी टीम ने अब तक 22 हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 16 हत्यारों को एसआईटी ने कोर्ट में पेश करके जेल पहुंचा दिया है। वहीं, इस हत्या में शामिल 6 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस को 22 अप्रैल तक रिमांड भेजा था। जिसकी आज अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट ने इस हत्याकांड़ में शामिल सभी आरोपियों को 6 मई तक जेल भेज दिया है।
अलवर में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया, मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

एसआईटी टीम के सदस्य जांच अधिकारी एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि इस हत्या में शामिल हाल ही में 6 आरोपियों को कोटा और रावतभाटा क्षेत्र के जंगलों से पकड़ा गया है। उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 मई तक जेल भेजने का आदेश दिया है। उन्होने बताया है कि इन आरोपियों की निशानदेह के आधार पर एक आरोपी भेरु गुर्जर, जो अभी फरार चल रहा है। जिसकी एसआईटी और रावतभाटा पुलिस को तलाश में जुटी हुई है। उसकी धरपकड़ के लिए कोटा और रावतभाटा के जंगलों में दबिश दी जा रही है। हत्या कांड का अनुसंधान लगातार आगे बढ़ रहा है। हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं। उनकी भी जांच चल रही है।
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में किया चुनावी आगाज की शुरूआत, विनय मिश्रा का जल्द करेंगे दौरा

एसआईटी टीम के सदस्य अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अब तक रिमांड पर था। 18 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। साथ ही 15 आरोपी भी जेल में हैं। सभी को चित्तौड़ जिले के बेगू जेल में रखा गया है। रविवार को जिन हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उन 6 जनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को 22 आरोपियों को जेल भेज दिया है।
