Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश में अलवर मंदिर तोड़े जाने पर बढ़ता विवाद, कांग्रेस और बीजेपी ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश में अलवर मंदिर तोड़े जाने पर बढ़ता विवाद, कांग्रेस और बीजेपी ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अलवर में 300 साल पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलाए जाने के माले में अब राजस्थान की राजनीति गर्म रहीं है। इस पर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है, तो प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भी जोरदार पलटवार करते हुए बीजेपी धार्मिक भावनाओं का भड़काने का आरोप लगाया है। अलवर जिले के राजगढ़ नगर पालिका के सराय गोल चक्कर के पास मंदिर में पहले मूर्तियों को कटर से काटा गया और फिर मंदिर को बुलडोजर से तोड़ा गया है। मंदिर गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर तोड़े जाने के बाद भाजपा कांग्रेस सरकार पर आक्रमक है।

दिल्ली में सोनिया गांधी के सचिव से कोविड सहायकों की मुलाकात, 4 दिन का अल्टीमेटम देकर जयपुर लौटे

01

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीया ने 300 साल पुराना मंदिर को तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पूरी कार्रवाई हुई है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक जौहरी लाल मीणा को आड़े हाथ लेते हुए इस कार्रवाई के पीछे सरकार की सहमति होने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

कोटा का देवा गुर्जर हत्याकांड मामला, इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को कोर्ट ने 6 मई तक भेजा जेल

02

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत पर वोट बैंक की राजनीति करने का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम वोटर को धर्म के चश्मे से देख रहे हैं। उन्हें अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों के गलत कार्यों का भी समर्थन करना पड़ रहा है। यही कारण है कि कई बार कांग्रेस विधायकों के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सीएम अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें कुछ भी नहीं बोल पाते हैं। बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जमकर पलटवार किया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा ने देश में शुरू की बुलडोजर की राजनीति अब राजस्थान के मंदिरों पर बुलडोजर चला कर सामने आई है। ये प्रकिया वसुंधरा राजे के समय शुरू की गई थी। वर्तमान में राजगढ़ नगरपालिका में बीजेपी के बोर्ड की ओर से इसे हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया, सरकार ने मंदिर की मूर्तियों की वापस विधिवत स्थापना के निर्देश दिए हैं।

अलवर मंदिर मामले पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेस, बीजेपी पर लगाया गलत तथ्य फैलाने का आरोप

02

उदयपुर प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और कमेटी अलवर के लिए रवाना हो गई है। इस कमेटी में सीकर सांसद स्वामी सुबेदानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष नारयण सिंह देवल और विधायक चन्द्रकांता मेघवाल अलवर के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां वे पूरे मामले की जानकारी लेंगे और तीन दिन में अपनी रिपोर्ट तैयार कर सौंपेंगे।