Aapka Rajasthan

Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds: आज घोषित होगा 12वीं सांइस और कॉमर्स का रिजल्ट, जानिए राजस्थान से जुडी हर खबर बस 30 सेकंड में

 
Rajasthan Top Breaking News In 30 Seconds: आज घोषित होगा 12वीं सांइस और कॉमर्स का रिजल्ट, जानिए राजस्थान से जुडी हर खबर बस 30 सेकंड में

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान और देश भर में आज क्या रहेंगी सुर्खियां, किन मुद्दों पर होगी सियासत, कहां होंगे बड़े बदलाव, यहां जानिए 30 सेकंड में राजस्थान से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर। 

आज दोपहर बाद जारी होगा 12वीं विज्ञान और कॉमर्स का परिणाम, इस प्रकार देखे आप अपना रिजल्ट

आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं के परिणाम को जारी करने वाला है। बोर्ड प्रशासक एल एन मंत्री दोपहर 2 बजे परिणाम जारी करेंगे। आज दोपहर 2 बजे बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की ने इस पर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। विज्ञान वर्ग में 232005 और वाणिज्य वर्ग में 27339 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।


जयपुर में निगम आपके द्वारा अभियान का आगाज, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने वार्ड 21 से की शुरूआत

राजधानी जयपुर के नगर निगम ग्रेटर में निगम आपके द्वार अभियान की शुरुआत 1 जून यानि आज से हो रही है। इस अभियान को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। अभियान की शुरुआत विद्याधर नगर जोन के वार्ड 21 से ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने की है। इस जोन के वार्ड 21 में अभियान के तहत महापौर सौम्या गुर्जर और निगम के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे। 

 
राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले 57 नए कोरोना संक्रमित, राज्य में 532 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

राज्य में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि लोगों का अस्पताल में भर्ती करने आवश्यकता नहीं पड़ रहीं है और होम आईसोलेशन से लोग रिकवर हो रहें है। वहीं बढ़ते कोरोना के बीच मौत का आंकड़ा भी नहीं बढ़ रहा है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में 57 नए कोरोना संक्रमित पाएं गए है। इससे राज्य में कोरोना एक्टिव संख्या 532 पहुंच गई है। 


हरियाणा कांग्रेस के 30 विधायकों को किया जा सकता है जयपुर शिफ्ट

राज्यसभा चुनाव में नामंकन के बाद अब कांग्रेस अपने विधायकों को बचाने के लिए बाड़ेबंदी में जुट गई है। इस बीच चर्चा है कि हरियाणा कांग्रेस के 30 विधायकों को आज जयपुर शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं राजस्थान के कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित विधायकों को जयपुर के किसी होटल के साथ ही उदयपुर में भी शिफ्ट किए जाने पर चर्चा चल रही है।


सिंगर केके का निधन, परिवार को आज सौंपा जाएगा शव

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में मंगलवार देर रात निधन हो गया। वो 53 साल के थे। आज उनके परिजनों को उनका शव सौंपा जाएगा.उनकी पत्नी आज सुबह कोलकाता पहुंचेंगी। पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनैतिक हस्तियों ने केके की मौत पर दुख जताया है।

 
मौसम अपडेट: राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग ने आज कोई चेतावनी जारी नहीं की है। विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभागों में 30-40 किमी अपेक्षाकृत तेज सतही धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी आज

देश आक्रामक बल्लेबाज दीपक चाहर और उनकी मंगेतर जया भारद्वाज आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले मंगलवार को दोनों के परिवार वालों ने मेहंदी सेरेमनी में हिस्सा लिया। आज उनकी शादी भारतीय रीति रिवाज के अनुसार संपन्न होने वाली है और दोनों सात फेरे लेंगे।


सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं दी गई कोई राहत

जून माह के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. वाणिज्यिक सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में 126.50 रुपये कम किए गए हैं। महीने की शुरुआत में इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1006.50 रुपये में मिल रहा है।

 
ज्यादातर बांधों का गला लगा सूखने, मानसून को लेकर बढ़ा इंतजार

राजस्थान में गर्मी का जोर परवान पर है और इसके साथ ही तपती जमीन में न सिर्फ तापमान के जरिए, बल्कि सूखते पानी के जरिए भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। प्रदेश के प्रमुख बांधों की अगर बात की जाए तो कई पूरी तरह सूख चुके हैं, तो कई जगह पानी के अंदर से जमीन नजर आने लगी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि अगर मानसून जल्दी नहीं आया तो पेयजल सप्लाई करने वाले बांधों के जरिए जल्द ही कटौती शुरू की जाएगी।


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय वर्कशॉप की आज से शुरूआत

राजस्थान कांग्रेस की दो दिवसीय वर्कशॉप की आज से राजधानी जयपुर में शुरूआत की गई है। कांग्रेस के इस वर्कशॉप कार्यक्रम निर्दलीय और सहयोगी दलों के विधायकों को भी बुलाया है। विधायकों को लगेज साथ में लाने को कहा गया। वर्कशॉप के बाद विधायकों को उदयपुर ले जाया जा सकता है। वहीं, आज हरियाणा के विधायकों की जयपुर में बाडेबंदी भी करने की तैयारियां कांग्रेस ने कर रखी है।