Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में निगम आपके द्वारा अभियान का आगाज, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने वार्ड 21 से की शुरूआत

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में निगम आपके द्वारा अभियान का आगाज, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने वार्ड 21 से की शुरूआत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। राजधानी जयपुर के नगर निगम ग्रेटर में निगम आपके द्वार अभियान की शुरुआत 1 जून यानि आज से हो रही है। इस अभियान को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। अभियान की शुरुआत विद्याधर नगर जोन के वार्ड 21 से ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने की है। इस जोन के वार्ड 21 में अभियान के तहत महापौर सौम्या गुर्जर और निगम के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे। 30 जून तक विद्याधर नगर जोन के सभी वार्ड में सरकारी अवकाश को छोड़कर अन्य दिन अधिकारी व कर्मचारी घर-घर इस अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे।

आज दोपहर बाद जारी होगा 12वीं विज्ञान और कॉमर्स का परिणाम, इस प्रकार देखे आप अपना रिजल्ट

01

निगम आपके द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम के उच्चाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अभियान के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उच्च अधिकारी खुद भी कर्मचारियों के साथ वार्डों में घूमकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। नगर निगम आयुक्त भी कई वार्ड में अभियान के तहत दौरा करेंगे। साथ महापौर सौम्या गुर्जर इस अभियान की मॉनिटरिंग करते हुए वार्ड में जाकर उनकी परेशानियों के निस्तारण का काम करेंगी।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले 57 नए कोरोना संक्रमित, राज्य में 532 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

02

आज ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर विद्याधर नगर जोन पहुंच कर निगम आपके द्वार अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान उनके साथ निगम आयुक्त महेंद्र सोनी सहित तमाम निगम अधिकारी मौजूद रहें है। 30 जून तक विद्याधर नगर जोन के सभी वार्ड में सरकारी अवकाश को छोड़कर अन्य दिन अधिकारी व कर्मचारी घर-घर जाएंगे। इस दौरान जिन समस्याओं का हाथों-हाथ निपटारा हो सकता है, उन्हें मौके पर ही निपटाया जाएगा। आपको बता दें कि 26 मई को साधारण सभा की बैठक में महापौर सौम्या गुर्जर ने अभियान को शुरू करने की घोषणा की थी।