Rajasthan Breaking News: भरतपुर में प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल किया गया तैनात
भरतपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर भरतपुर जिले से सामने आ रहीं है।शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब अस्पताल में उपचार के दौरान कुम्हेर की एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की है। साथ ही काफी कहासुनी भी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के परिजनों के साथ समाइश कर रहीं है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भरतपुर शहर के पांच थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को संभाला है। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है। अभी आरोपों को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनी हुई है। जहां अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टरों ने समय के अनुसार उस समय जो उचित था, वह महिला का जीवन बचाने के लिए किया है। महिला की हालत खराब हो चुकी थी और हम उसे बचाए नहीं पाएं। कुम्हेर के हेलक गेट निवासी विमलेश सैनी को कुछ दिन से पेट दर्द की शिकायत हो रही थी। इसलिए उसका पति 21 अप्रेल को पत्नी को मुखर्जी नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दिखाने के लिए लाया। जहां डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराने के बाद उसके पेट में पथरी बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
राजगढ़ पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने मंदिर ध्वस्त किए जाने के विरोध में दिया धरना, सरकार पर लगाए कई आरोप

ऑपरेशन कराने के लिए स्वीकृति देने पर वहां उसी दिन राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी महिला को असहनीय पेट दर्द नहीं रुका और खून बहना बंद नहीं हुआ। इसके बारे में जब डॉक्टरों को बताया तो उन्होंने 22 अप्रेल को दूसरा ऑपरेशन कराने की सलाह दी। रात 10 बजे बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मौत हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर कुम्हेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां काफी देर तक परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की बात पर अड़े रहे। हालांकि प्रदर्शनकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच सहमति बन गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतका के परिजनों को लेकर कोतवाली थाने रवाना हो गई। जबकि पोस्टमार्टम कराने के लिए मृतका का शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के दो बच्चे हैं व उसका पति सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है।
