Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: राजगढ़ पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने मंदिर ध्वस्त किए जाने के विरोध में दिया धरना, सरकार पर लगाए कई आरोप

 
Rajasthan Breaking News: राजगढ़ पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने मंदिर ध्वस्त किए जाने के विरोध में दिया धरना, सरकार पर लगाए कई आरोप

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर के राजगढ़ में सराय बाजार में नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई में करीब 100 से ज्यादा मकानों और दुकानों सहित 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़े जाने के बाद सियासत जारी है। अब इस मामले को लेकर कल राजगढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा रात भर बावड़ी वाले मन्दिर में धरने पर बैठे रहे और गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।

अलवर में मंदिर तोड़े जाने के मामले पर प्रदेश की राजनीति गर्म, बीजेपी की 5 सदस्यीय जांच कमेटी आज करेंगी दौरा


इस पूरे मामले के सुर्खियों में आने के बाद राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भी राजगढ़ पहुंचे और गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। साथ ही सांसद किरोड़ी ने बाजार और मंदिरों पर हुई कार्रवाई को देखा और लोगों से जानकारी ली और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बावड़ी वाले मन्दिर में धरने पर रात भर बैठे रहे है। इस मामले में महंत प्रकाश दास ने राजगढ़ थाने में एसडीएम केशव कुमार मीणा और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बनवारी लाल मीणा के खिलाफ धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया है।

आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे का विवाह बौद्ध रीति रिवाज से हुआ संपन्न, रिसेप्शन के देखें यह वीडियो

01

अलवर में मास्टर प्लान और गौरव पथ के नाम पर कस्बे के सराय बाजार में मकानों और दुकानों के साथ 300 साल पुराने मन्दिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में सियासी हलचल तेज हो गयी है। जहां बीजेपी इस मामले में कांग्रेस को घेरने में लगी है वही कांग्रेस इस मामले में नगर पालिका में बीजेपी बार्ड की कार्रवाई बता रही है। साथ ही पूर्व वसुंधरा राजे की सरकार से ही इस प्रस्ताव को पारित बताते हुए बीजेपी पर लोगों को धर्म के नाम पर भड़काने का आरोप लगा रहीं है।