Aapka Rajasthan

Pradeep Gawande & Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे का विवाह बौद्ध रीति रिवाज से हुआ संपन्न, रिसेप्शन के देखें यह वीडियो

 
Pradeep Gawande & Tina Dabi: आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे का विवाह बौद्ध रीति रिवाज से हुआ संपन्न, रिसेप्शन के देखें यह वीडियो

जयपुर न्यूज डेस्क। जयपुर में आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का विवाह बौद्ध रीति रिवाज से संपन्न हुआ है। उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर के सामने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाल कर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। शुक्रवार को जारी इस की तस्वीर मैं बौद्ध भिक्षु उन्हें आशीर्वाद देते हुए दिख रहे थे इस विवाह में दोनों के परिवार से कुछ ही लोग शामिल थे। वही शुक्रवार रात को हुए उनके रिसेप्शन में नामी हस्तियां शामिल हुईं है।

आबकारी नीति के गलत प्रावधान के चलते बंदोबस्त फेल, 10 चरण की नीलामी के बाद भी असफल साबित हुई नीति

टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे के रिसेप्शन में सीएस उषा शर्मा, सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सीएम सालाहकार निरंजन आर्य, पीएसएफ अखिल अरोरा, प्रमुख सचिव अपर्णा अरोरा, सीएम की सचिव आरती डोगरा, सीएम के सचिव गौरव गोयल, जयपुर कलेक्टर राजन विशाल, आईएएस ओमप्रकाश कसेरा, भवानी सिंह देथा, चित्तौड़गढ़ कलेक्टर अरविंद पोसवाल,भरतपुर कलेक्टर आलोक रंजन, जयपुर कमिश्नर आलोक श्रीवास्तव, एडीजी गोविन्द गुप्ता, आईएएस नीरज के पवन, सीएम के ओएसडी शशिकांत शर्मा आईएस आरूषी मलिक आईपीएस बीजू जॉर्ज जोसेफ अजय पाल लांबा,आईएएस मुग्धा सिन्हा,रिटायर्ड आईएएस जेसी महान्ति, आईएएस कुंजी लाल मीणा, सुरेश ओला, सिद्धार्थ महाजन आनंद कुमार, आईएएस शैली किशनानी,सीएम संयुक्त सचिव अजय असवाल ने पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दी है।

अलवर में मंदिर तोड़े जाने के मामले पर प्रदेश की राजनीति गर्म, बीजेपी की 5 सदस्यीय जांच कमेटी आज करेंगी दौरा


टीना डाबी शादी की रस्मों के दौरान वाइट ब्राइडल लहंगे में नज़र आई है। वहीं प्रदीप गवांडे ने भी व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहनकर टीना के गले में वरमाला डाली है। विवाह की रस्मों के दौरान ख़ास बात यह रही कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर वहां रखी गई जिस पर पुष्पांजलि के बाद ही सारी रस्में अदा की गईं। इससे पहले टीना डाबी की पहली शादी अपने बैच के जम्मू-कश्मीर निवासी अतहर आमिर खान के साथ हुई थी। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला सका और दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। ​इसके बाद कोरोना की सेकंड वेव के दौरान आईएएस टीना डाबी की पोस्टिंग चिकित्सा विभाग में हुई। यहां उनकी मुलाकात आईएएस प्रदीप गवांडे से हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया था। इस बात की जानकारी खुद टीना डाबी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।