Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर मंदिर मामले पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेस, बीजेपी पर लगाया गलत तथ्य फैलाने का आरोप

 
Rajasthan Breaking News: अलवर मंदिर मामले पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेस, बीजेपी पर लगाया गलत तथ्य फैलाने का आरोप

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि अलवर में प्रशासन के द्वारा मंदिर तोड़े जाने के मामले में बीजेपी के द्वारा कांग्रेस पर कटाक्ष करने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गोविंद सिंह डोटासरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर बीजेपी पर गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा है कि अलवर में नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाएं जाने के मामले में बीजेपी और आरएएसएस लोगों में गलत तथ्य फैला रहीं है। उन्होने बताया है कि अलवर के राजगढ़ के जिस मंदिर को लेकर बीजेपी भ्रामकता फैला रहीं है। उसको हटाने की शुरूआत पूर्व बीजेपी सरकार ने ही की है।

चूरू में अचानक असंतुलित ​होकर पलटी कार, दुर्घटना पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

01

पीसीसी चीफ गोविंद सिह डोटासरा प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया है कि जिस राजगढ़ नगर पालिका के द्वारा मंदिर हटाए जाने की कार्रवाई की गई है। वहां का बोर्ड बीजेपी का है और जिसके अध्यक्ष सतीश दुहारिया है। उन्होने बताया है कि भाजपा के पार्षदों के द्वारा इस अतिक्रमण को हटाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। यह बीजेपी का एजेंड़ा और कांग्रेस के उपर इस प्रकार के आरोप लगाए कि कांग्रेस सरकार मंदिर तोड़ रहीं है। पीसीसी चीफ ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार और बीजेपी के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलावाया गया है। बीजेपी खुद मंदिरों और धार्मिक स्थलों को तोड़ने का काम करती है और आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाती है। यहीं बीजेपी को पुराना एजेंड़ा है।

जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने वाले 7 आरोपियों की आज कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने गुजरात में मंदिर तोड़े जाने की घटना को लेकर कहा है कि  बीजेपी ने गुजरात में सैंकड़ो मंदिरों को तोड़ा है। लेकिन भाजपा और आरएएसएस की यह फितरत हो गई है कि वह खुद गलत काम करते है, भाई को भाई से लड़वाते है, लोगों को धार्मिकता के आधार पर लड़वा कर अपना वोटबैंक तैयार करते है और यदाकदा वे इसमें सफल भी हो जाते है।  उन्होने करौली में धार्मिक उन्माद को बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। उन्होने अलवर के राजगढ़ में हटाएं गए मंदिर के लिए बीजेपी को जिम्मेदार माना है।