Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News दिल्ली में सोनिया गांधी के सचिव से कोविड सहायकों की मुलाकात, 4 दिन का अल्टीमेटम देकर जयपुर लौटे

 
Rajasthan Breaking News दिल्ली में सोनिया गांधी के सचिव से कोविड सहायकों की मुलाकात, 4 दिन का अल्टीमेटम देकर जयपुर लौटे

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज राजस्थान कोविड सहायको का एक दल कांग्रेस आलाकमान के पास दिल्ली पहुंचा है और वहां पर उसकी मुलाकात सोनिया गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी से हुई है। राजस्थान कोविड सहायको के दल से उन्होने 3—4 दिन में इस मसले का हल निकालने का आश्वासन मिला है। जिसके बाद राजस्थान कोविड सहायक अब वापस जयपुर धरना स्थल पर लौटे रहें है।

अलवर में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया, मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

01

वहीं, दूसरी ओर जयपुर में कोविड सहायको के का एक दल आज पीएमओ से भी मिला है और वहां पर होमगार्ड फोर्स में ज्वाइंनिंग का प्रस्ताव दिय गया था। लेकिन उन्होने इस प्रस्ताव को नहीं माना है। ऐसे में वे एक बार फिर धरना स्थल की तरफ लौट गए है और दिल्ली गए कोविड सहायको के दल ने भी कांग्रेस आलाकमान को 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है और इसके बाद वे बड़ा आंदोलन करेंगे। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों का धरना आज 22वें दिन भी जारी रहा है। बड़ी सख्या में महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ धरना स्थल पर मौजूद है। कोविड सहायकों से मिलने पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता आए, आश्वासन दिया,  लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है।

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में किया चुनावी आगाज की शुरूआत, विनय मिश्रा का जल्द करेंगे दौरा

02

कोविड-19 की दूसरी लहर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा कोविड के कार्य हेतु कोविड स्वास्थ्य सहायक लिए गए थे जिनकी योग्यता जीएनएम और बीएससी नर्सिंग है। अभी 31 एएनएम मार्च 2022 को हमारी सेवाएं निरस्त कर दी गई थी तब से इनकी ये मांगें है कि स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती नर्स ग्रेड योग्यता अनुसार हुई थीं तो स्वास्थ्य सहायकों को उनकी योग्यता अनुसार मूल स्वर्ग में शामिल करते हुए संविदा कैडर 2022 में शामिल किया जाए।  उनका नियमितीकरण किया जाएं। कोविड स्वास्थ्य सहायकों को योग्यता अनुसार सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए। कोविड स्वास्थ्य सहायक वर्तमान में पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर जयपुर में शहीद स्मारक स्थल पर आंदोलनरत है।