Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का समापन, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कही यह बड़ी बात

 
Rajasthan Breaking News: उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का समापन, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कही यह बड़ी बात

उदयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेचर को भी ट्रांसफार्म करने की जरूरत जताई है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे अंदर का जो नेचर है उसमें बदलाव की जरूरत है। युवा लोगों के लिए निश्चित पद होने चाहिए। बुजुर्गों और युवाओं का बेहतर सामंजस्य होना चाहिए। डायनामिक और प्रशिक्षित युवाओं को तवज्जो देनी चाहिए जो आरएसएस के एजेंडे का मुकाबला कर पाएं। 

हिस्ट्रीशीटर जयपाल की मौत पर बाजार बंद, नावा विधायक महेंद्र चौधरी सहित 8 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


राहुल ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और मैं आपके परिवार का हूं। मेरी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से है जो देश के सामने एक खतरा है। राहुल ने आरोप लगाया कि यह हिंसा और नफरत फैलाते हैं। मैं उसके खिलाफ लड़ता हूं और लड़ना चाहता हूं। राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के समापन-पत्र में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी विचारधारा की लड़ाई लड़ने की है और जनता के साथ खड़े रहने की है। उन्होंने कहा कि हमारे संवाद केवल आंतरिक होते हैं कि किसे कौन सा पद मिल रहा है। इससे काम नहीं चलेगा। हमें जनता पर फोकस करना पड़ेगा। चाहे हमारे सीनियर नेता हो या जूनियर नेता। हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए। जो उनकी समस्याएं हैं उन्हें समझना चाहिए।

अलवर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टेम्पों की भिडंत में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

01

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारा पहले जनता के साथ जो कनेक्शन होता था वह हमें फिर से बनाना पड़ेगा। जनता यह समझती है कि कांग्रेस पार्टी ही यह काम कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर में पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और उसके साथ जो रिश्ता है उसे मजबूत करेगी। केवल यही एक रास्ता है और शॉर्टकट से यह नहीं होने वाला है।


राहुल गांधी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से केन्द्र पर हमला बोलते हुये कहा कि देश में अब कम्युनिकेशन और एक्सप्रेशन ऑफ फ्रीडम अलाउड नहीं है। हिंसा और जनता के साथ संवाद में सिर्फ आप एक चुन सकते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज संसद में आवाज उठाने पर बाहर कर दिया जाता है। देश के रीढ़ की हड्डी को बीजेपी की विचारधारा ने तोड़ दिया है। एक तरफ बेरोजगारी है और दूसरी तरफ महंगाई है।