Rajasthan Breaking News: कांग्रेस चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा बयान, पार्टी के सहयोग का कर्ज उतारने का आया समय
उदयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरू हो गया है। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर के पहले दिन कांग्रेस नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा-आरएसएस की नीतियों की वजह से देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उस पर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है। ये देश के मुद्दों पर चिंतन और पार्टी के सामने समस्याओं पर आत्मचिंतन दोनों ही है। सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस में ढांचागत सुधार की बहुत जरूरत है।
प्रदेश में 10 जून को राज्यसभा की 4 सीटो के होगे चुनाव, बीजेपी और कांग्रेस में होगा रोचक मुकाबला
LIVE: Congress President Smt. Sonia Gandhi ji’s address at ‘Nav Sankalp Chintan Shivir’ in Udaipur, Rajasthan https://t.co/5qm9tq5I3v
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2022
कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन के उद्घाटन अवसर पर सोनिया गांधी ने कहा कि हम विशाल प्रयासों से ही बदलाव ला सकते हैं, हमे निजी अपेक्षा को संगठन की जरूरतों के अधीन रखना होगा। पार्टी ने बहुत दिया है और अब कर्ज उतारने की जरूरत है। एक बार फिर से साहस का परिचय देने की जरूरत है। हर संगठन को जीवित रहने के लिए परिवर्तन लाने की जरूरत होती है। हमें सुधारों की सख्त जरुरत है। ये सबसे बुनयादी मुद्दा है।
किरोडी लाल मीणा के साथ किए गए बर्ताव पर सतीश पूनिया का ट्वीट, प्रदेश में सरकार कर रहीं तानाशाही राज
Congress Chintan Shivir starts in #Udaipur , #Rajasthan pic.twitter.com/8gWCKvVBoN
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) May 13, 2022
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी और उनकी सरकार कहती है कि मैक्जिमम गवर्नेंस और मिनिमम गवर्नमेंट। हकीकत यह है कि विभाजन को स्थायी बना दिया गया है। हमारे समाज के बहुलवाद को निशाना बनाया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को डराया-धमकाया जा रहा है। जेल में डाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र के सभी स्तंभों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जैसे हमारे नेताओं के योगदान, उपलब्धियों और त्याग को नकारा जा रहा है। वहीं, महात्मा गांधी के हत्यारों और उनकी विचारधारा को महिमामंडित किया जा रहा है।
नव संकल्प शिविर, उदयपुर
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 13, 2022
साहस, संग्राम और स्वाभिमान की धन्य धरा मेवाड़ में आपका सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन... pic.twitter.com/bkNAjFDHw7
वहीं, दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की धरती पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सोनिया व राहुल ने राजस्थान को चुना है। आप सभी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में नई शुरुआत होने जा रही है। आज देश मे संविधान की धज्जियां उड़ रही है। ज्यूडिशरी दबाव में है, सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग हो रहा है लेकिन आज कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में अब देश में परिवर्तन की आवश्यकता है और यह बात लोगों को समझनी आवश्यक है।
