Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: उदयपुर जिले के 8 मजदूरों की बिहार में दर्दनाक मौत, लोहे के पाइप से भरे ट्रक के नीचे दबने से हुआ हादसा

 
Rajasthan Breaking News: उदयपुर जिले के 8 मजदूरों की बिहार में दर्दनाक मौत, लोहे के पाइप से भरे ट्रक के नीचे दबाने से हुआ हादसा

उदयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि उदयपुर जिले के 8 मजदूरों की बिहार में दर्दनाक मौत हो गई है। बिहार के पूर्णिया जिले में हुए सड़क हादसे राजस्थान के 8 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा आज सुबह जलालगढ़ के सीमाकाली मंदिर के पास हुआ है। जहां एनएच-57 पर पाइप से लदा ट्रक पलट गया। इसमें एक दर्जन लोग थे। 8 लोगों की मौत के साथ ही 5 लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है।

जयपुर के आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में आज से सफारी शुरू, देश का पहला ऐसा रिजर्व जहां एक साथ होगी चार सफारी


इस हादसे को लेकर कोटा सांसद और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया है।बताया गया है कि यह हादसा लोहे के पानी के पाइपों से भरे ट्रक के पलटने से हुआ है। इस हादसे में सभी मजदूर लोहे पाइपों के नीचे दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। यह ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रहा था। तेज गति में होने के दौरान ही चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सभी लोग ट्रक में भरे लोहे के पाइपों पर बैठे हुए थे।

रीट परीक्षा 2022 के आवेदन का आज अंतिम दिन, अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

01

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की गई। शवों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

01

मृतकों में अभी तक ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत शिनाख्त हुई है। जबकि एक अज्ञात के शव की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही जलालगढ और कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की काफी भीड़ को ​हटाकर पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा भी लगातार मृतकों के बारे में जानकारी जुटाते हुए परिजनों से संपर्क कर रहे है।