Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: रीट परीक्षा 2022 के आवेदन का आज अंतिम दिन, अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

 
Rajasthan Breaking News: रीट परीक्षा 2022 के आवेदन का आज अंतिम दिन, अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज रीट परीक्षा 2022 के आवेदन का आज अंतिम दिन है।  रीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख आज यानी 23 मई 2022 दिन सोमवार है। वे कैंडिडेट्स जो रीट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हों और किसी कारण से अभी तक अप्लाई न कर पाए हों, वे आज के आज अप्लाई कर दें। आज के बाद उन्हें फिर मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थी रीट भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आज जल्दी ही आवेदन करें।

जयपुर के आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में आज से सफारी शुरू, देश का पहला ऐसा रिजर्व जहां एक साथ होगी चार सफारी

01

रीट 2022 परीक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी पाने के लिए भी आपको बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस पर जाकर आप एप्लीकेशन भर सकते हैं। आवेदन के लिए एक पेपर के लिए शुल्क 550 रुपए और दोनों पेपरों के लिए शुल्क 750 रुपए तय किया गया है। बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक इस साल की रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 के दिन किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 14 जुलाई को रिलीज होंगे। पेपर वन सुबह 10 से 12.30 के बीच आयोजित होगा। जबकि पेपर टू शाम को 3 से 5.30 बजे के बीच आयाोजित किया जायेंगा।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी

01

आपको बता दें कि रीट पेपर लीक के चलते इस परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जा रहा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पिछली बार आवेदन किया है उनको दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आवेदन को अपडेट करना जरूरी है और इसके लिए पुराने आवेदन क्रमांक के साथ अभ्यर्थी अपने आवेदन को अपडेट कर सकते है।