Aapka Rajasthan

Sirohi में सम्मान समारोह, 2 डिप्टी, 1 एसएसआई, 1 हेड कॉन्स्टेबल सम्मानित होंगे

 
Sirohi में सम्मान समारोह, 2 डिप्टी, 1 एसएसआई, 1 हेड कॉन्स्टेबल सम्मानित होंगे

सिरोही न्यूज़ डेस्क, सिरोही जिले के पुलिस अधिकारियों को जिले में अपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराधियों की समय के साथ पकड़ को लेकर  पुलिस प्रशस्ति डिस्क और प्रशस्ति रोल पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

नाबालिग से दुराचार करने वाले को 20 साल की सजा

शुक्रवार देर रात कार्यालय महानिदेशक पुलिस की ओर से  जारी हुई सम्मानित पुलिस कर्मियों की लिस्ट में जिले के सिरोही डिप्टी मदन सिंह और रेवदर डिप्टी नरेंद्र सिंह देवड़ा के साथ शिवगंज थाने के एएसआई विक्रम सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नरपत सिंह थाना शिवगंज शामिल हैं।

जम्बूखंड महाविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

यह सम्मान  जानकारी के अनुसार जिले में तत्कालीन एसपी पूजा अवाना के समय रेवदर डिप्टी नरेंद्र सिंह देवड़ा और उनकी टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अनुसंधान की तय सीमा में ही पकड़ लिया था। डिप्टी मदन सिंह और एएसआई विक्रम सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नरपत को नाबालिग बच्चे को किडनैपर से छुड़ाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के मामले में दिया जा रहा है।