Dungarpur के जम्बूखंड महाविद्यालय में अन्तर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क, अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के मुख्य आतिथ्य, कुलपति आईवी त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं चांदमल जैन, नरेंद्र पानेरी के विशिष्ट आतिथ्य में गोविन्द गुरु विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के तत्वाधान में जम्बूखंड महाविद्यालय कलिंजरा के संयोजन में किया गया। डॉ. दिनेशचन्द्र भट्ट ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग की 22 टीमें और महिला वर्ग में 6 टीमें भाग ले रही है।
गृह मंत्री शाह की यात्रा को लेकर समन्वयक नियुक्त
कैबिनेट मंत्री मालवीया ने छात्रों को खेल के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी वागड़ व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी दिनो में क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलने बात कही। जिसके बाद अतिथियों द्वारा उद्घाटन की घोषणा कर ध्वजा रोहण किया। जनरल रैफरी चुंडामणी भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लियो बांसवाड़ा व विद्यानगर महाविद्यालय सागवाड़ा के बीच हुआ जिसमें विद्यानगर सागवाड़ा ने मैच जीता। इसी तरह सिद्धि पीजी सागवाड़ा ने ज्ञायक कॉलेज सागवाड़ा को, मानस चितरी ने ग्लोबल बांसवाड़ा को, वागड़ बड़गी ने राजकीय महाविद्यालय डूंगरपुर को, अरावली कॉलेज बांसवाड़ा ने गुरुकुल डूंगरपुर को हराया।
सुजानगंगा पर दीपदान कर विभिन्न संगठनों के लोग बोले- इसका सौंदर्य लौटाकर हम मिसाल बनाएंगे
महिला वर्ग में आर्ट्स कॉलेज जसेला को लियो कॉलेज बांसवाड़ा ने पराजित किया। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक अक्षयराज पाटीदार ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के सेमिफाइनल एवं फाइनल मुकाबले होंगे। कार्यक्रम में सुभाष खराड़ी प्रधान बागीदौरा, अमित दोसी, सरपंच राकेश रावत, रामरतन रोयला, लक्ष्मण कटारा प्राचार्य सहित विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंत पाटीदार ने किया। अक्षयराज पाटीदार ने आभार जताया।
