Aapka Rajasthan

Sikar में नीदरलैंड से आया युवक 27 दिन गांव-रिश्तेदारी में घूमा, वापसी के लिए कराए टेस्ट में मिला पॉजिटिव

 
Sikar में नीदरलैंड से आया युवक 27 दिन गांव-रिश्तेदारी में घूमा, वापसी के लिए कराए टेस्ट में मिला पॉजिटिव

सीकर न्यूज़ डेस्क, मंगलवार काे सीकर के लिए भी बुरी खबर दुनिया में काेराेना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन की दशहत के बीच आई। जिले में काेराेना पाॅजिटिव 70 दिन बाद मिला। पाॅजिटिव युवक कूदन ब्लाॅक के दुजाेद गांव का रहने वाला है। वह 3 नवंबर काे ही पत्नी के साथ नीदरलैंड से घर दुजाेद गांव पहुंचा था। वापस जाने के लिए साेमवार काे आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था।

1000 रुपए/तोला महंगा हाेगा साेना, जनवरी में लागू हाे सकता है फैसला

जांच में वह पाॅजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने युवक काे घर में आइसाेलेट किया है। ये एक तरह से कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा माना जा सकता है। पहली लहर में 9461 मरीज आए व 101 माैत हुई। दूसरी लहर में 21535 मरीज आए और 237 मौत हुई। 70 दिन के लंबे अंतराल के बाद एक पॉजिटिव मरीज मिला है। दुजाेद गांव का युवक नीदरलैंड में फिटनेस ट्रेनर है। पत्नी भी नीदरलैंड में साइकाेलाेजिस्ट है। पति-पत्नी दीपावली पर 3 नवंबर काे गांव दुजाेद पहुंचे थे।

एक महीने में 30 परिवारों के बचाए 7 लाख

आरटी-पीसीआर जांच दाेनाें की दिल्ली एयरपाेर्ट पर हुई थी और दाेनाें निगेटिव मिले थे। युवक और उसकी पत्नी काे फाइजर वैक्सीन की दाेनाें डाेज भी लगी हुई। दाेनाें को 1 दिसंबर काे वापस नीदरलैंड जाना था, इसलिए दाेनाें ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया। मंगलवार काे सैंपल का रिजल्ट आया ताे वो पाॅजिटिव मिला। पत्नी की जांच रिपाेर्ट निगेटिव आई। जबकि युवक में भी काेराेना लक्षण नहीं है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर में आइसाेलेट किया है।