Aapka Rajasthan

BJP Maha Gherao: राजस्थान बीजेपी का सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी, 28 अप्रैल का सीकर कलेक्ट्रेट पर किया जायेंगा महा घेराव और जन आक्रोश

 
BJP Maha Gherao: राजस्थान बीजेपी का सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी, 28 अप्रैल का सीकर कलेक्ट्रेट पर किया जायेंगा महा घेराव और जन आक्रोश

सीकर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले और बीजेपी अब पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ गई है।राजस्थान बीजेपी प्रदेशभर में गहलोत सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर महा घेराव वजन आक्रोश प्रदर्शन कर रहीं है। इसी कड़ी में बीजेपी 28 अप्रैल का सीकर में महा घेराव और जन आक्रोश प्रदर्शन करने जा रहीं है। नीमकाथाना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे कल्याण सर्किल स्थित रानी महल में सभा करने के बाद कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में जनाक्रोश महाघेराव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय बाजौर हाउस नीमकाथाना में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई है। 

सूडान में फंसे भारतीयों के लिए ऑपरेशन कावेरी बना मददगार, कई भारतीयों के साथ 40 राजस्थानियों की हुई वतन वापसी

01

इस बैठक में  पूर्व विधायक गोवर्धन प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ी सभा रखी गई हैं, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे उन खरा नही उतरा हैं, किसानों के साथ में अन्याय हुआ,महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ,युवाओं के साथ धोखा हुआ हैं और आज इस राजस्थान की हालत हैं चाहे भ्रष्टाचार हो चाहे अत्याचार हो इस धरती पर जो भी अन्याय पूर्ण काम होते हैं वो इस सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। साढ़े चार साल में इन्होंने जैसा काम किया हैं वह काम धरातल पर अभी तक नही आये हैं यानी इस सरकार ने जो घोषणा की थी लेकिन उस घोषणा का धरातल पर काम नही हुआ है।

कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 73 बदमाश किए गिरफ्तार

01

सीकर में भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। वही किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा ने कहा कि जंगलराज देने वाली राजस्थान सरकार के खिलाफ संपूर्ण प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। उस यात्रा में ही प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का महाघेराव होगा। पहले किसानों की फसल पाला पड़ने से खराब हुई और बाद में बृह ओलो से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा, फिर भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया और किसानों को राजस्थान सरकार ने गुमराह किया है।