Aapka Rajasthan

Sudan Civil War: सूडान में फंसे भारतीयों के लिए ऑपरेशन कावेरी बना मददगार, कई भारतीयों के साथ 40 राजस्थानियों की हुई वतन वापसी

 
Sudan Civil War: सूडान में फंसे भारतीयों के  लिए ऑपरेशन कावेरी बना मददगार, कई भारतीयों  के साथ 40 राजस्थानियों  की हुई वतन वापसी

जयपुर न्यूज डेस्क। सूडान में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें राजस्थान के 40 समेत अन्य नागरिक शामिल हैं। भारतीय नागरिकों का दल रविवार सुबह खार्तूम से एक बस से सूडान के सबसे बड़े बंदरगाह पोर्ट ऑफ सूडान के लिए रवाना हुआ। उन्हें सूडान बंदरगाह तक पहुंचने में 24 घंटे लगा है। वहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। जिसके बाद यह दल आज देर रात तक भारत पहुंच सकता हैं। राजस्थान सरकार ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को 40 राजस्थानियों की सूची भेजी थी। राजस्थान के रहने वाले ये सभी लोग खार्तूम के ओमेगा स्टील प्लांट में काम करते थे। 

जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार कंपनी को बताया

01

हिंसाग्रस्त सूडान में 72 घंटे के सीजफायर के बाद भारतीयों की निकासी का अभियान शुरू हो गया है। भारत वहां से भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। इस अभियान के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कावेरी के तहत आईएनएस सुमेधा 278 लोगों को लेकर पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए पहुंच गया है। ईएएम डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि मैं सऊदी अरब के विदेश मंत्री, फैसल बिन फरहान और सऊदी अरब के अधिकारियों को उनके पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।

जोधपुर में हिंदु पाक विस्थापितों के घर तोड़ने पर बीजेपी हमलावर, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01


इससे पहले, हिंसाग्रस्त दक्षिण अफ्रीकी देश सूडान के दोनों जनरल 72 घंटे के सीजफायर के लिए सहमत हुए थे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस बारे में जानकारी दी। करीब 10 दिनों की लड़ाई, सैंकड़ों मौतों और बड़ी संख्या में विदेशी लोगों के पलायन के बाद यह सीजफायर होने जा रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में सीजफायर कराने की कोशिश की गई थी लेकिन वह नाकाम रहीं। ब्लिंकन ने एलान करते हुए कहा कि 'बीते 48 घंटे की सघन बातचीत के बाद सूडान आर्म्ड फोर्सेस और रैपिड सपोर्ट फोर्सेस राष्ट्रव्यापी सीजफायर करने के लिए रजामंद हो गई हैं। यह सीजफायर 24 अप्रैल की आधी रात से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा।