Aapka Rajasthan

Sawai Madhopur के खरबूजा महल में विक-कैट की संगीत सेरेमनी राजस्थानी-पंजाबी म्यूजिक पर नाचे दूल्हा-दुल्हन

 
Sawai Madhopur के खरबूजा महल में विक-कैट की संगीत सेरेमनी राजस्थानी-पंजाबी म्यूजिक पर नाचे दूल्हा-दुल्हन

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, विक-कैट की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब तक 50 से ज्यादा मेहमान बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंच चुके हैं। यहां संगीत सेरेमनी शुरू हो चुकी है। 'बचना ए हसीनों..., 'तू मेरा हीरो.., पिला दे पेग बलिए.., यह दुनिया ऊटपटांगा... और यलो यलो सॉलिड मस्ती छाई...' जैसे गानों पर दूल्हा-दुल्हन ने जमकर डांस किया। उनके फैमिली मेंबर्स और करीबी मेहमान भी खूब थिरके। इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे किले में आतिशबाजी भी की गई।

Sawai Madhopur के रणथम्भौर नेचर गाइड एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

कटरीना के हाथों पर सोजत की मेहंदी रचाई गई। ये मेहंदी एक कारोबारी ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर भेजी है। कटरीना के साथ उनके और विक्की के फैमिली मेंबर को भी मेहंदी लगाई गई। करीब 1 घंटे तक चले मेहंदी कार्यक्रम के बाद संगीत सेरेमनी की तैयारियां शुरू हुईं। पूरे फोर्ट को खूबसूरत रोशनी और लाइट से सजाया गया है।

Sawai Madhopur में कटरीना-विक्की की फरमाइश पर हेरिटेज डेकोरेशन, सलमान के बॉडी गार्ड शेरा की कंपनी संभालेगी सिक्योरिटी

संगीत सेरेमनी खरबूजा महल के नीचे बने एक लॉन में हो रही है। यहां चट्‌टान पर एक प्लेटफॉर्म बनाया गया है। लॉन को ओपन थिएटर की तर्ज पर तैयार किया गया है। सेरेमनी में राजस्थानी और पंजाबी थीम का तड़का लगा है। सूत्रों के मुताबिक, विक्की और कटरीना पंजाबी के साथ राजस्थानी गीतों पर भी परफॉर्म करेंगे। इसी लॉन में स्पेशल गेस्ट के लिए डिनर का इंतजाम है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इसमें परफॉर्म करेंगे।