Sawai Madhopur के रणथम्भौर नेचर गाइड एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित
सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, रणथम्भौर नेचर गाइड एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद रफीक ने प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रबंध कार्यकारिणी में 19 गाइड को शामिल किया है। रणथम्भौर नेचर गाइड एसोसिएशन में नेचर गाइड सईद अहमद व विपुल जैन को एसोसिएशन संरक्षक नियुक्त किया है।
सीनियर नेचर गाइड महेश चौधरी को अध्यक्ष का विशिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। सुमित गोयल को कोषाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा को संयुक्त सचिव, सतीश वर्मा व मोहम्मद साद खान को प्रचार मंत्री, जय शर्मा व सैयद इरशाद को संगठन मंत्री, संजय मीना व नरेंद्र सिंह गुर्जर को जनसंपर्क मंत्री बनाया है।
इसके साथ ही 7 नामित सदस्य भी नियुक्त किए हैं, जिसमें मोहम्मद फ़ोआद ख़ान आफ़रीदी, सत्यप्रकाश जोशी जी, मदनमोहन अग्रवाल, इफ़्तिख़ार अहमद, शरद शर्मा, सतीश उपाध्याय, देवराज सिंह को शामिल किया है। मनोनित सदस्यों के अलावा 2 निर्वाचित सदस्य उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व सचिव मान सिंह राजावत को भी कार्यकारिणी में सम्मिलित किया है।
