Sawai Madhopur में कटरीना-विक्की की फरमाइश पर हेरिटेज डेकोरेशन, सलमान के बॉडी गार्ड शेरा की कंपनी संभालेगी सिक्योरिटी
सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, आज से विक-कैट शादी की रस्में शुरु हो रही हैं। आज शाम संगीत सेरेमनी होगी। इवेंट कंपनियों ने विक्की और कटरीना दोनों की फरमाइश पर खास तैयारी की है। दोनों कपल की फरमाइश पर 700 साल पुराने इस किले का हेरिटेज लुक में डेकोरेशन हुआ है। सूत्रों के अनुसार विक्की के बारात को लेकर भी तैयारी शुरू हो चुकी है। वे कटरीना को लेने सात घोड़ों की बग्घी से लेने जाएंगे। ये सभी घोड़े सफेद होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी, आंसर की से होगी ओएमआर सीट की जांच
इन दोनों की सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान खान के बॉडी गार्ड शेरा की कंपनी देखेगी। हाई टेक सिक्योरिटी का जिम्मा शेरा की कंपनी देखेगी। विक-कैट ने इवेंट कंपनी को कहा गया है कि वे आर्टिफिशियल डैकोरेशन नहीं चाहते, यानी फोर्ट पूरी तरह से राजस्थान के कल्चर में नजर आएगा।
डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान
सिक्योरिटी को लेकर दोनों की शादी में विशेष तैयारी की गई है। विक्की-कटरीना की शादी के कार्यक्रम के दौरान फोर्ट के परकोटे पर बाउंसर भी तैनात रहेंगे। यह बाउंसर शादी के दौरान ड्रोन से कोई फोटो कैप्चर नहीं कर ले, इस पर पूरी नजर बनाए रखेंगे। शादी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए बांउसर की टीम चौथ का बरवाड़ा पहुंच चुकी है। सभी बाउंसर को चौथ का बरवाड़ा की मीणा धर्मशाला में ठहराया गया है।
