Sawai Madhopur के बरवाड़ा फोर्ट में दिल्ली से आए फूलों से सजेगा विक-कैट का मंडप रात 1 बजे तक होगी वेडिंग सेरेमनी
सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, विक्की-कटरीना के दो दिन तक प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद गुरुवार को दोनों की शादी होगी। हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली से बरवाड़ा फोर्ट के मंडप काे सजाने के लिए फूल आये है। दोनों शाम 6 बजे गोधूलि बेला में फेरे लेंगे। इसके बाद वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम चलेंगे। दिल्ली के गाजीपुर से फूल लाने वाले ट्रक ड्राइवर ने बताया कि अलग-अलग वैराइटी के साढ़े पांच टन फूल लाए हैं। सेहराबंदी से लेकर डिनर के लिए भी अलग-अलग फूलों का डेकोरेशन किया जाएगा।
Sawai Madhopur में विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां

गुरुवार को सुबह 10:30 बजे तक कोर्टिल रेस्टोरेंट में कपल की शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट के लिए ब्रेकफास्ट हुआ। इस बीच, एक छोटी पार्टी भी रखी गई है। दोपहर 1:00 बजे सेहराबंदी और 3:00 बजे मंडप का कार्यक्रम होगा। मंडप के कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे गोधूलि बेला में यह कपल सात फेरे लेगा। 8 बजे से डिनर कार्यक्रम होगा। यह रात 1 बजे तक चलेगा। इसी के साथ वेडिंग सेरेमनी होगी। फेरे मर्दाना महल के पीछे के अपार्टमेंट में होगा। सीताराम मन्दिर के चौक में डिनर का कार्यक्रम है।

गुरुवार सुबह फूलों से भरा ट्रक बरवाड़ा फोर्ट पहुंचा। ड्राइवर ने बताया कि दो ट्रक पहले आ चुके हैं। इसमें गुलाब के करीब 5 से 7 किस्म के फूल है। इसके अलावा आर्किड, गेंदा चमेली के साथ ही दुनिया के सबसे खूबसूरत फूल के ऑर्डर किए गए है। मंडप और होटल को सजाने के लिए करीब 80 कारीगर लगे हैं।
