Aapka Rajasthan

Sawai Madhopur में विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां

 
Sawai Madhopur में विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां

सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, राजस्थानी ओर गुजराती मिठाइयां का स्वाद विक्की-कटरीना की शादी में आए मेहमान चखेंगे। सवाई माधोपुर की जनता जोधपुर स्वीट्स से करीब 10 तरह की मिठाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा नाश्ते में समोसा और दाल की कचौरी हैं। स्पेशल गेस्ट के लिए ये मिठाइयां भेजी गई हैं। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट जोधपुर की मावा कचौरी और बीकानेर के गोंद पाक का भी स्वाद चखेंगे। इसके अलावा ब्रेक फास्ट में गुजराती ढोकला भी परोसा गया है। हल्दी सेरेमनी के लिए समोसा, कचौरी और ढोकला हैं। ऐसा जोधपुर स्वीट होम के अर्जुन उपाध्याय ने बताया।

Sawai Madhopur में विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां

Sawai Madhopur के खरबूजा महल में विक-कैट की संगीत सेरेमनी राजस्थानी-पंजाबी म्यूजिक पर नाचे दूल्हा-दुल्हन

करीब 10 तरह की 80 किलो मिठाइयां भेजी गई है। इनमें ड्राई फ्रूट बाइट्स, मूंग दाल बर्फी, गुजराती बखलावा, मावा कचौरी, गोंद पाक, काजू पान, काजू बाइट्स और चोको बाइट्स जैसी मिठाइयों के पैकेट तैयार कर भेजे गए हैं। होटल मैनेजमेंट की ओर से जोधपुर स्वीट होम से 8-8 किलो मिठाइयां मंगवाई गई है। यहीं मिठाई शादी में शिरकत कर गेस्ट को परोसी जाएंगी।

Breaking News Sawai madhopur में कल होगी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, चौथ माता के मंदिर में दर्शन की संभावना

स्पेशल गेस्ट के ब्रेक फास्ट के लिए बुधवार को जोधपुर स्वीट्स की ओर से 80 पीस समोसे, 80 पीस दाल कचोरी और 100 पीस ढोकला भेजे गए। इसी तरह तरह 9 दिसम्बर के नाश्ते के लिए भी सुबह 9 बजे होटल में 100 पीस समोसे और 100 ढोकले भिजवाए जाएंगे। मिठाइयां पहले भेजी जा चुकी हैं।