Sawai Madhopur में 10 साल पहले खंडहर था विक-कैट का वेडिंग वेन्यू इन फोटोज में देखें कैसे बदल गया चौथ का बरवाड़ा किला
सवाई माधोपुर न्यूज़ डेस्क, विक्की-कटरीना की शादी से चर्चा में आया फोर्ट बरवाड़ा और सिक्स सेंट होटल कभी खंडहर हुआ करता था। रेनोवेशन के बाद यहां पहली शाही शादी हो रही है, इससे पहले इसे फाइव स्टार होटल का लुक देने के लिए 10 साल का समय लगा और करीब 150 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब यह किला देशभर में चर्चा बन चुका है।
Sawai Madhopur में विक्की-कैटरीना कैफ की हुई हल्दी रस्म, आज शाम 6 बजे लेंगे सात फेरे
इस होटल में कई सुइट हैं। सबसे महंगे सुइट का एक दिन का टैरिफ 7 लाख रुपए है। यहां 100 से ज्यादा कमरे हैं। इस किले का असली नाम 'चौथ का बरवाड़ा' है। यह सवाई माधोपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले के मालिक पृथ्वीराज सिंह हैं, जो कि बरवाड़ा परिवार के राजा मानसिंह के परिवार से हैं। पृथ्वीराज ने इस किले को लीज पर देकर एक भाग में भव्य होटल बनवाया है। अक्टूबर में ही ये होटल शुरू हुआ है। ऐलिमेंटल स्टूडियो की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया गया था।




