Aapka Rajasthan

Breaking News Sawai madhopur में कल होगी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, चौथ माता के मंदिर में दर्शन की संभावना

 
Breaking News Sawai madhopur में कल होगी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी, चौथ माता के मंदिर में दर्शन की संभावना

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा क्षेत्र में बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शाही शादी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि यह शाही शादी 9 दिसंबर को बरवाड़ा के सिक्स सेंस फोर्ट में की जायेंगी, जो कि इस समय एक होटल में तब्दील हो चुका है। 

आज इस शाही शादी की मेहंदी रस्म होटल के पद्मावती सुईट में निभाई गई है और शाम को संगीत का कार्यक्रम होगा। इसमें विक्की कौशल के गांव से आयी महिलाओं द्वारा गीत गायन किया जाएगा। निजी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पंजाबी तर्ज पर महिला संगीत का कार्यक्रम कि​या जायेंगा। कैटरीना विक्की कौशल की शाही शादी को लेकर चौथ का बरवाड़ा में लोग उत्साहित हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी यहां पर किए गए है।

शादी में मेहमानों की एंट्री कोडवर्ड के आधार पर दी जा रहीं है। वहीं इस शादी में वीडियों ग्राफी और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। सूत्रों ने बताया है कि कल सात फेरे लेने के बाद यह शाही जोड़ा बरवाड़ा के प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर में दर्शन के लिए वह जा सकते हैं। वहीं, मंदिर के पुजारियों का कहना है कि गांव में कोई भी नवविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंधते हैं तो मंदिर दर्शन के लिए जरूर आते हैं।