Aapka Rajasthan

Tonk में बढ़े सोने-चांदी के दाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर पहुंची 49 हजार 200 रुपए, चांदी प्रति किलो 63 हजार रुपए महंगी

 
Tonk में बढ़े सोने-चांदी के दाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर पहुंची 49 हजार 200 रुपए, चांदी प्रति किलो 63 हजार रुपए महंगी

टोंक न्यूज़ डेस्क, सोने-चांदी की कीमत में गिरावट राजस्थान में नवंबर से हो रही थी। लेकिन सोने-चांदी की कीमत में दिसंबर शुरू होते ही इजाफे का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को जयपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 300 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत में भी 300 रुपए की तेजी आई है।

राजकीय लोहिया कॉलेज में हुआ स्कूटी वितरण समारोह,106 होनहार बेटियों को स्कूटी वितरित की

सराफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 49 हजार 200 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 47 हजार रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 38 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 30 हजार 900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत बढ़कर 63 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

CBI ने कमलेश एनकाउंटर का सीन रीक्रिएट किया

कोरोना काल के बाद कीमती धातुओं में की खरीद बढ़ने लगा है। आम आदमी अब प्रॉपर्टी के साथ सोने-चांदी में भी निवेश करने लगे हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन बीत जाने के बाद भी बाजार में सोने-चांदी के खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। खंडेलवाल ने बताया कि कीमती धातुओं की कीमत में बदलाव का दौर आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले वक्त में सोना प्रति तोला 55 हजार और चांदी प्रति किलो 70 हजार को पार कर सकती है। ऐसा सर्राफा व्यापारी कैलाश खंडेलवाल ने बताया।