Breaking News Pali में ट्रक से 50 लाख रूपए की अवैध शराब जब्त, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाली न्यूज डेस्क। इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के पाली जिले से सामने आई है जहां पर पुलिस ने एक ट्रक से अवैध शराब के 411 पेटियां बरामद की है। इस ट्रक से जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपए बताई जा रहीं है और पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि आरोपी ट्रक में चूना पाउडर के नीचे अवैध तरीके से हरियाणा से गुजरात शराब के कार्टन भरकर ले जा रहे थे। पाली के ट्रांसपोर्ट थाना प्रभारी विक्रम सांदू ने बताया है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरियाणा से गुजरात की तरफ एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रहीं है। इस पर पाली ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ लिया और जब इस ट्रक की जांच की गई तो ट्रक में चूना पाउडर के नीचे 411 अग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई है। जिनको पुलिस ने जब्त कर लिया और ट्रक को थाने ले आई।
पाली में पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में करीब 50 लाख रूपए की अवैध शराब की तस्करी सामने आई है। इस मामले मे पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में लग गई है।
