Aapka Rajasthan

Bharatpur में दिन पर दिन बढ़ रही लूट की घटनाएं राहगीर से तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल, रेसिंग बाइक से हुए फरार

 
Bharatpur में दिन पर दिन बढ़ रही लूट की घटनाएं राहगीर से तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल, रेसिंग बाइक से हुए फरार

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, चोरी और लूट की वारदातें भरतपुर जिले में बढ़ती जा रही हैं। एक राहगीर से तीन बाइक सवार बदमाश बयाना थाने इलाके में मोबाइल छीनकर भाग गए। राहगीर रास्ते में बात करते हुआ जा रहा था। तभी उसके पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीनकर बाइक से ही फरार हो गए। बयाना थाने में पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी है।

वरिष्ठ नागरिक एल्डर लाइन 14567 पर कॉल करके ले सकते हैं सहायता

सचिन गोयल नाम के व्यक्ति ने बताया की उनकी गाड़ी ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति चलाता है जो काचेरा गांव का रहने वाला है। वह सचिन की गाड़ी को उनके घर भरतरी कॉलोनी में खड़ा कर अपने घर फोन पर बात करते करते जा रहा था। इतने में तीन बदमाश बिजलीघर रोड पर एक रेसिंग बाइक से आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शोर मचाते हुए ओमप्रकाश ने बदमाशों का काफी पीछा किया, लेकिन वह स्पीड से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

ये रहा 10 ग्राम सोने का भाव, जानें आज का रेट

चोरी और लूट और फायरिंग की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। आए दिन लुटेरे जिले में कहीं न कहीं लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काफी कोशिशें कर रही हैं लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की वह लगातार वारदातें कर रहे हैं।