Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भाया रणथंभौर, आज एक बार फिर निजी दौरे पर पहुंची सवाई माधोपुर

 
Rajasthan Breaking News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भाया रणथंभौर, आज एक बार फिर निजी दौरे पर पहुंची सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाांधी रणथंभौर के दौर पर पहुंची है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी का रणथंभौर वन्यजीव अभ्यारण का पिछले 3 माह में यह दूसरा निजी दौरा है। ऐसे में लगता है कि प्रियंका गांधी को रणथंभौर राष्ट्रीय वन्य जीव उद्यान भा गया है। इसलिए वे यहां रणथंभौर भ्रमण कर बाघों और वन्यजीवों का दीदार करने फिर पहुंची है। रणथंभौर दौरे पर आई प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके बेटे रेहान भी साथ में हैं।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर कहा— ईआरसीपी हक है हमारा और इसे लेकर रहेंगे

01

जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने परिवार के साथ होटल शेर बाग में ठहरी हैं। आज वे रणथंभौर भ्रमण के दौरान वन्यजीवों की अठखेलियां देखेंगे। इससे पहले वे 11 मार्च को पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची थी। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी आए थे। प्रियंका वाड्रा ने यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इसके बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सैर की थी। इससे पहले गत वर्ष 28 नवंबर को भी रणथंभौर भ्रमण पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखी और बाघ के दीदार किए थे।ऐसे में आज एक बार फिर वे रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची है।

जयपुर के जमवारामगढ़ में आबकारी दस्ते पर पथराव, घटना में सब इंस्पेक्टर समेत करीब 6 पुलिसकर्मी घायल

02

आपको बता दें कि प्रियंका कई सालों से रणथंभौर आ रही हैं। पहली बार वो पिता राजीव गांधी के साथ यहां आई थीं। प्रियंका को बाघों की फोटोग्राफी का बहुत शौक है और 2011 में प्रियंका गांधी के कैमरे से लिए गए फोटो पर आधारित एक मेगासाइज कॉफी टेबल बुक भी छपी थी। जिसे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। यह किताब भूतपूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका के पिता राजीव गांधी को समर्पित थी।