Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: राजसमंद में आगजनी का शिकार पुजारी की हुई मौत, परिजनों की 21 सूत्रीं मांगों को मानने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौपा

 
Rajasthan Breaking News: राजसमंद में आगजनी का शिकार पुजारी की हुई मौत, परिजनों की 21 सूत्रीं मांगों को मानने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सौपा

राजसमंद न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजसमंद जिले के देवगढ़ के हीरा की बस्सी में मंदिर व भूमि विवाद को लेकर आगजनी का शिकार हुए पुजारी नवरत्न लाल प्रजापत जिंदगी की जंग हार गए है। आज उनकी उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। पिछले तीन दिन से उनकी हालत गम्भीर बनी हुई थी। सीनियर डॉक्टरों की टीम लगातार पुजारी की स्थिति को मॉनिटर कर रही थी लेकिन उन्हें बचाया जा नहीं सका है। 

विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के कल से होंगे दर्शन, एंट्री से लेकर जलाभिषेक तक के लिए टिकट तय

01

पुजारी नवरत्नलाल के शव का पोस्टमार्टम के उदयपुर चिकित्सालय में किया गया है। शव का पोस्टमार्टम का करने से पहले परिजनों ने 21 सूत्री मांगे प्रशासन के सामने रखी है। जिनमें रात के समय क्षेत्र में धारा 144 लगाने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने और पीडित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने सहित मांगी रखी गई है। जिनका प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया है। पुलिस शव को लेकर देवगढ़ के लिए रवाना हो गई है। 

उदयपुर में जगदीश मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी, दुबई और पश्चिम बंगाल के नंबरों से आया फोन

01

पूरा मामला देवगढ़ के हीरा की बस्सी देवनारायण मंदिर के बेशकीमती जमीन से जुड़ा हुआ था और इस वारदात में शामिल मुख्य मास्टरमाइंड जितेंद्र सिंह सहित 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड किए गए हैं। जबकि देवगढ़ तहसीलदार को भी जिला कलेक्टर ने नोटिस थमा रखा है। वहीं पुजारी नवरत्न लाल की मौत के बाद प्रजापत समाज में रोष व्याप्त है। पुजारी के निधन के बाद राजसमंद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।