Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के कल से होंगे दर्शन, एंट्री से लेकर जलाभिषेक तक के लिए टिकट तय

 
Rajasthan Breaking News: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के कल से होंगे दर्शन, एंट्री से लेकर जलाभिषेक तक के लिए टिकट तय

राजसमंद न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि उदयपुर संभाग के राजसमन्द जिले में श्री नाथ नगरी नाथद्वार में बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के दर्शन की रविवार यानी कल से शुरुआत हो जाएगी। इससे आमजन प्रतिमा में जाकर अंदर से भी देख पाएंगे और यहां तक कि जलाभिषेक भी कर पाएंगे। इसके लिए एंट्री से लेकर जलाभिषेक तक के लिए अलग-अलग टिकट तय किया है और दर्शन के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। 

बांसवाड़ा में मरीज को ले जा रहीं 108 एंबुलेंस का डीजल खत्म, बेटी के सिर से उठ गया बाप का साया

01

शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के आमजन के दर्शन शुरू होने पर नाथद्वार में पर्यटकों का फुटफॉल बढ़ेगा क्योंकि पर्यटक अब तक श्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने तक के लिए ही आते थे। अब प्रतिमा के भी दर्शन कर पाएंगे। बता दे कि शिव प्रतिमा 369 फिट ऊंची है और इसमें ऊपर तो जाने के लिए लिफ्ट लगी है। परिसर मे प्रवेश टिकट द्वारा ही अधिकृत है। विश्वास स्वरूपम का विश्वार्पण गत माह के अंतिम सप्ताह में मोरारी बापू की रामकथा के माध्यम से किया गया था।  लोकार्पण कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, योगगुरु बाबा रामदेव सहित देश विदेश की धार्मिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। 

प्रदेश में चल रहें बयानबाजी के घमासान के बीच कांग्रेस कमेटी महासचिव वेणुगोपाल का राजस्थान दौरा, जाने इसकी मुख्य वजह

01

विश्व की सबसे उची शिव प्रतिमा का नाम विश्वास स्वरूपम है जो नाथद्वारा के गणेश टेकरी पर स्थित है। विश्वास स्वरूपम तत पदम उपवन की संचालन समिति ने प्रवेश के लिए टिकट निर्धारित किया है और रविवार से आमजन के लिए इसे खोल दिया जायेगा।