Rajasthan Rajya Sabha elections 2022: प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए जारी होगी अधिसूचना, आज से भरें जायेंगे नामांकन
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होने है। नामांकन प्रक्रिया आज 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रारम्भ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निवार्चन सम्पन्न होना है। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इसके लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ सुबह 11 बजे से नामांकन लिए जायेंगे।
सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, जानें एक महीनें में तीसरी मुलाकात की वजह

वहीं, शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति में कमरा नंबर 706 में एआरओ नामांकन पत्र लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 जून, 2022 को होगी। अभ्यर्थी 03 जून, 2022 तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी।
प्रदेश में तेज अंधड़ और बारिश से हुआ नुकसान, कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली हुई गुल

माना जा रहा है कि बीजेपी 4 में से 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी कम से कम 2 सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा कर कांग्रेस को चुनौती देगी। कांग्रेस के पास 2 सीटों पर जीत के लिए बहुमत है लेकिन तीसरी सीट पर जीत के लिए उसे निर्दलीय विधायकों का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में बीजेपी भी 2 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर इस सियासी रंग को रोचक बनाना चाहती है। राजस्थान से ओमप्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, राम कुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल पूरा हो गया है। ये चारों सीटें भाजपा के पास थी। इनका कार्यकाल 4 जुलाई तक रहेगा। राजस्थान से राज्यसभा के 10 सांसदों में से 7 भाजपा, 3 कांग्रेस सांसद है। कांग्रेस की 2 और भाजपा की 1 सीट पर जीत तय है। इस लिहाज से कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर 5 और भाजपा की 4 रह जाएगी। कांग्रेस चौथी सीट भी जीत जाती है तो प्रदेश से उसके पास राज्यसभा में उसके पास सांसद भाजपा से ज्यादा हो जाएंगे।

राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होने वाले मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम में 24 से 31 मई तक इन सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन होगा। 1 जून को प्राप्त होने वाले नामांकन की स्क्रूटनी और 3 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। इसके बाद 10 जून को मतदान होगा। उसके बाद नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
